क्रिकेट

Eng vs Ind 3rd ODI: भारत जीतेगा सीरीज या इंग्लैंड मारेगा बाजी? गौतम गंभीर की कोचिंग में बन रहा खास संयोग

Eng vs Ind ODI Series: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की वनेडे सीरीज दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। गौतम गंभीर की कोचिंग में 2024 से भारतीय टीम की द्विपक्षीय सीरीज के आंकड़े देखें तो संयोग मेजबान इंग्‍लैंड के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
2 min read
Jul 19, 2026
Eng vs Ind ODI Series
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India ODI Series: भारत बनाम इंग्‍लैंड सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। कार्डिफ में जो रूट ने नाबाद 99 रन की शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड को जीत दिलाई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में सफल रही। तीसरा और आखिरी निर्णायक वनडे लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस सीरीज को कौन जीतेगा। संयोग की बात ये है कि 2024 से गौतम गंभीर की कोचिंग के आंकड़े मेजबान टीम के पक्ष में दिख रहे हैं।

फिफ्टी रहा है मैचों का रिजल्‍ट

बता दें कि भारत ने 2024 से लेकर अब तक 6 वनडे द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं, जिसमें से तीन जीती हैं, तो तीन में हार का सामना करना पड़ा है। भारत इस दौरान पहली सीरीज श्रीलंका में हारा था, जबकि आखिरी सीरीज में अफगानिस्‍तान के खिलाफ 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था। 2024 से भारत की द्विपक्षीय सीरीज पर नजर डालें तो एक संयोग साफ नजर आता है कि भारत एक सीरीज जीतता है, तो दूसरी हार जाता है। ऐसे में ये संयोग इस बार इंग्‍लैंड के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

2024 के बाद भारत की द्विपक्षीय वनडे सीरीज के नतीजे

सीरीजसीजनविजेतापरिणाम
भारत का श्रीलंका दौरा (ODI)2024श्रीलंका2-0 (3 मैच)
इंग्लैंड का भारत दौरा (ODI)2024/25भारत3-0 (3 मैच)
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (ODI)2025/26ऑस्ट्रेलिया2-1 (3 मैच)
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा (ODI)2025/26भारत2-1 (3 मैच)
न्यूजीलैंड का भारत दौरा (ODI)2025/26न्यूजीलैंड2-1 (3 मैच)
अफगानिस्तान का भारत दौरा (ODI)2026भारत3-0 (3 मैच)

रोहित-विराट ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है। इन दोनों का ये साथ मिलकर भारत की ओर से 400वां इंटरनेशनल मैच है। रोहित-विराट की जोड़ी इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाली भारत की पहली जोड़ी है। ये दोनों अनुभवी बल्‍लेबाज एक साथ सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय मैच में एक साथ खेलने के सचिन-द्रविड़ की जोड़ी के रिकॉर्ड को काफी पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन-द्रविड़ की जोड़ी ने भारते के लिए साथ मिलकर 391 मैच खेले थे।

Updated on:
19 Jul 2026 03:42 pm
Published on:
19 Jul 2026 03:42 pm