क्रिकेट

Hong Kong Sixes 2026: पाकिस्तान से हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण और खेल के नियम

Hong Kong Sixes 2026 में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 88 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
4 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 7:05 PM IST
ind vs pak
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- Hong Kong Cricket X)

India vs UAE Hong Kong Sixes 2026: शुक्रवार को हांगकांग सिक्सेस 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं धुंधली हो गई हैं। हालांकि ग्रुप C में अभी भी भारत, पाकिस्तान और यूएई में से कोई भी टीम अंतिम 4 में जगह बना सकती है। चलिए आसम भाषा में समझते हैं समीकरण और मैच के डिटेल्स।

पहले ही दिन 10 रोमांचक मुकाबले खेले गए। ग्रुप सी में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को UAE से हार का सामना करना पड़ा, तो पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हरा दिया। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉपर सेमीफाइनल में पहुंचेगी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेट ग्रुप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें बाउल ग्रुप के अंतिम 4 में जगह बनाएंगी।

Hong Kong Sixes 2026: भारत का अगला मुकाबला कब और किससे होगा?

ग्रुप C में भारत, पाकिस्तान और UAE की टीमें हैं। पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है और उसने दोनों मैच खेल लिए हैं, जबकि भारत और यूएई का मुकाबला कल होना है। टीम इंडिया का नेट रन रेट -1.512 है। मतलब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने और पाकिस्तान को पीछे छोड़ने के लिए बहुत बड़ी जीत हासिल करनी है। भारत और यूएई के बीच मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा और इस मुकाबले के बाद ही सेमीफाइनल का गणित साफ हो पाएगा।

India vs UAE Hong Kong Sixes 2026: कितने बजे शुरू होगा भारत का अगला मैच?

भारत और UAE के बीच हांगकांग सिक्सेस का मुकाबला 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीमों की स्थिति एक दम अलग है, जहां UAE ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी है तो दूसरी ओर पाकिस्तान से टीम इंडिया का हार झोलनी पड़ी है।

Hong Kong Sixes 2026 में भारत के लिए सेमीफाइनल का क्या है समीकरण?

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न सिर्फ UAE के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि उसे अपना नेट रनरेट भी बेहतर करना होगा। भारतीय टीम का नेट रनरेट -1.512 है और पाकिस्तान का +0.602 है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह मुश्किल लग रही है क्योंकि उसे एक ही मैच में लगभग 2 का नेट रनरेट हासिल चाहिए।

पाकिस्तान से हारने के बाद क्या भारत अब भी खिताब की दौड़ में बना हुआ है?

पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया का खिताबी रेस से बाहर होना लगभग तय है लेकिन अगर टीम इंडिया UAE को बड़े अंतर से मात दे देती है और पाकिस्तान के नेट रनरेट से अपना नेट रनरेट बेहतर कर लेती है तो फिर उसकी उम्मीदें जाग सकती हैं।

Hong Kong Sixes 2026 Points Table: ग्रुप C में भारत, पाकिस्तान और UAE की क्या स्थिति है?

ग्रुप C में अपने दोनों मैच खेलने के बाद 2 अंक और सबसे बेहतर रन रेट के साथ पाकिस्तान पहले स्थान पर है तो एक में से एक मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने एक मैच खेला है, जिसमें उसे हार झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है। अगर भारतीय टीम UAE से हार जाती है तो फिर पाकिस्तान के भी खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा। क्योंकि UAE 4 अंकों के साथ अगले दौरे में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान को प्लेट और बाउल ग्रुप में खेलना पड़ेगा।

Hong Kong Sixes 2026: भारत का अगला मैच कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

हांगकांग सिक्सेस में भारत और यूएई का मुकाबला सेमीफाइनल के लिए डिसाइडर होगा। इस मैच में अगर यूएई जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और हार जाती है तो फिर नेट रनरेट के हिसाब से फैसला होगा कि कौन सी टीम अंतिम 4 में जाएगी। इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है। साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर देख सकते हैं।

Hong Kong Sixes 2026 के नियम क्या हैं? कितने ओवर का होता है मुकाबला?

हांगकांग सिक्सेस में 6 ओवर का एक मैच होता है, जहां विकेटकीपर को छोड़कर हर फील्डर को कम से कम एक ओवर डालना होता है। एक बचा हुआ ओवर कोई भी बॉलर करता है। यहां नो बॉल के लिए फ्री हिट नहीं मिलते लेकिन वाइड और नो बॉल के लिए 2 अतरिक्त रन दिए जाते हैं। 50 रन बनाते ही बल्लेबाज को रिटायर होना पड़ता है। हालांकि वह बाद में बल्लेबाजी कर सकता है।

Hong Kong Sixes 2026: टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा शेड्यूल

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पहले दिन 10 मुकाबले खेले गए, जहां कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। पहले मुकाबले में जहां ऑस्ट्रेलिया की हांगकांग के खिलाफ शानदार जीत देखने को मिली, तो वहीं दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को हरा दिया। इसके बाद ग्रुप सी के मुकाबले में यूएई ने पाकिस्तान को हरा दिया, जबकि साउथ अफ्रीका को ओमान ने मात दी और हांगकांग चीन ने इंग्लैंड को हरा दिया। श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर बांग्लादेश का सफर समाप्त कर दिया, तो वहीं पाकिस्तान ने इंडिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। अफगानिस्तान को दूसरी हार झेलनी पड़ी, जब उसे अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दूसरी हार झेलने पर मजबूर किया। दिन के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 38 रन से शिकस्त दी और सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म कर लिया।

क्र.मुकाबलापरिणाम
1ऑस्ट्रेलिया vs हांगकांगऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की
2स्कॉटलैंड vs बांग्लादेशस्कॉटलैंड ने जीत दर्ज की
3यूएई vs पाकिस्तानयूएई ने पाकिस्तान को हराया
4साउथ अफ्रीका vs ओमानओमान ने साउथ अफ्रीका को हराया
5हांगकांग चीन vs इंग्लैंडहांगकांग चीन ने जीत दर्ज की
6श्रीलंका vs बांग्लादेशश्रीलंका ने जीत दर्ज की, बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर
7भारत vs पाकिस्तानपाकिस्तान ने जीत दर्ज की
8अफगानिस्तान vs साउथ अफ्रीकासाउथ अफ्रीका को दूसरी हार मिली
9अन्य मुकाबलाउपलब्ध जानकारी में परिणाम स्पष्ट नहीं
10ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया ने 38 रन से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की की

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 1 नवंबर को होंगे। सबसे पहले सेमीफाइनल मुकाबले बाउल ग्रुप के होंगे, जो अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहेंगी। उसके बाद प्लेट ग्रुप के सेमीफाइल मैच होंगे, जो अपने ग्रुप्स में दूसरा स्थान हासिल करेंगी। इसके बाद खिताबी रेस वाले सेमीफाइनल होंगे।

तारीखमुकाबलेविवरण
31 अक्टूबर 2026बाउल ग्रुप सेमीफाइनलअपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच
31 अक्टूबर 2026प्लेट ग्रुप सेमीफाइनलअपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच
31 अक्टूबर 2026खिताबी मुकाबलों के सेमीफाइनलखिताब की दौड़ में शामिल टीमों के बीच
1 नवंबर 2026फाइनलटूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले
Updated on:
30 Oct 2026, 7:05 PM IST
Published on: