क्रिकेट

Eng vs Ind 2nd ODI: कार्डिफ में 13 साल से अजेय है भारत, मेजबान इंग्‍लैंड क्‍या कोई टीम नहीं दे पाई मात

Eng vs Ind 2nd ODI: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में खेला जाना है। जहां भारतीय टीम पिछले 13 साल से अजेय है।
2 min read
Jul 15, 2026
Eng vs Ind 2nd ODI
भारतीय बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 16 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मुकाबला 6 विकेट से जीतकर आगे चल रही भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। जबकि हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली मेजबान इंग्लिशन टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच क्रिकेट फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले कार्डिफ के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जहां भारत पिछले 13 साल से अजेय है।

2013 से कार्डिफ में नहीं हारा कोई मुकाबला

कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में भारतीय टीम अब तक चार मुकाबले खेले हैं। उसने पहला मुकाबला यहां मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ सितंबर 2011 में खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा और उसके बाद खेले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की। उसने यहां सबसे पहली जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून 2013 में दर्ज की थी। उसके बाद 13 साल से भारत यहां अजेय है।

भारत यहां पिछले दो वनडे में मेजबान इंग्‍लैंड को हरा चुका है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि मेजबान टीम के खिलाफ भारत यहां जीत की हैट्रिक लगा पाता है या फिर इंग्लिश टीम जीत दर्ज करती है।

कार्डिफ (सोफिया गार्डन्स) में भारत के वनडे मैचों के परिणाम

तारीखप्रतिद्वंद्वीपरिणाम
6 जून 2013दक्षिण अफ्रीकाभारत 26 रन से जीता (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी)
20 जून 2013श्रीलंकाभारत 8 विकेट से जीता (आईसीसीस चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल)
27 अगस्त 2014इंग्लैंडभारत 133 रन से जीता
16 सितंबर 2011इंग्लैंडभारत 6 विकेट से हारा

अब रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजर

भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अलग-अलग खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर उम्दा खेल दिखाया। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 80 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। वहीं, अक्षर पटेल ने मैच जिताऊ ऑलराउंड खेल दिखाया। पटेल ने 4 विकेट लेने के बाद बल्ले से नाबाद 57 रन की पारी खेली। इनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने अपना पहला वनडे अर्धशतक जमाया। फैंस की नजरें अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों पर भी होंगी।