क्रिकेट

भारत-पाक खेल रिश्तों पर सरकार का बड़ा फैसला: द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, लेकिन ग्लोबल इवेंट्स के लिए खुला रास्ता; जानें क्या है नई पॉलिसी

India Pakistan new sports policy 2026: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों पर नई नीति जारी की है। द्विपक्षीय सीरीज पर पाबंदी जारी रहेगी, लेकिन विश्व कप और ओलंपिक जैसे आयोजनों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आ सकेंगे।

2 min read
May 06, 2026
India Pakistan new sports policy 2026
India vs Pakistan (Photo -IANS)

India Pakistan new sports policy 2026: पहलगाम आतंकी हमलों और 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। खेल मंत्रालय ने 5 मई को एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि खेल और सीमा पार के तनाव को कैसे अलग-अलग देखा जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी ताकत लगा रहा है।

क्या है सरकार की नई नीति?

सरकार ने 'द्विपक्षीय' (Bilateral) और 'बहुपक्षीय' (Multilateral) आयोजनों के बीच एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी घरेलू सीरीज नहीं होगी। न तो भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने जाएगी और न ही पाकिस्तानी टीम को भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की अनुमति मिलेगी। यदि भारत किसी विश्व कप, एशिया कप या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (जैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2029 या वर्ल्ड कप 2031) की मेजबानी करता है, तो पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति दी जाएगी। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों (जैसे ICC या IOC) के नियमों का पालन करना जरूरी है।

वीजा नियमों में बड़ी ढील

भारत अब खुद को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में पेश कर रहा है। ऐसे में वीजा को लेकर होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने प्रक्रिया को सरल बनाने का वादा किया है। अंतरराष्ट्रीय महासंघों के अधिकारियों को अब 5 साल तक का मल्टी-एंट्री वीजा प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा, ताकि आयोजनों में कोई बाधा न आए।

क्यों अहम है यह फैसला?

पहलगाम हमलों के बाद दोनों देशों के खेल रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी। 2025 एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सरकार को आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब, चूंकि भारत 2036 ओलंपिक की दावेदारी कर रहा है और OCA के अधिकारी जल्द ही अहमदाबाद (गुजरात) का दौरा करने वाले हैं, इसलिए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करना अनिवार्य हो गया है।

Updated on:
06 May 2026 06:39 pm
Published on:
06 May 2026 04:13 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो