क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब और किसके साथ है मैच? देखें भारत-पाक की महा-भिड़ंत कब होगी

Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल यहां देखें। बर्मिंघम में होने वाले भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले से लेकर लॉर्ड्स के फाइनल तक, जानिए टीम इंडिया के सभी मैचों की तारीखें और मैदान।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2026, 5:50 PM IST
India Schedule Womens T20 World Cup 2026, Women's T20 World Cup 2026 India Matches, India vs Pakistan Women's T20 World Cup 2026,
Women's Indian Cricket Team: महिला भारतीय क्रिकेट टीम (Photo - ICC)

Women’s T20 World Cup 2026: विमेंस क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा महाकुंभ, ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है। पहली बार दुनिया के 12 देश इस चमचमाती ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगे। 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले होंगे और सभी टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है।

हाल ही में 2025 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के हौसले बुलंद हैं। टीम इंडिया अब तक कभी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इस बार यह सूखा खत्म होगा।

ग्रुप-ए में है टीम इंडिया के साथ बड़ी टीमें

भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। भारत के साथ इस ग्रुप में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को जगह मिली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने ग्रुप की चुनौतियों को पार करना होगा।

यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम के सभी ग्रुप मैच इंग्लैंड के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

तारीख (Date)मुकाबला (Match)मैदान/स्थान (Venue)
14 जून 2026भारत बनाम पाकिस्तानबर्मिंघम (Birmingham)
17 जून 2026भारत बनाम नीदरलैंड्सलीड्स (Leeds)
21 जून 2026भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकामैनचेस्टर (Manchester)
25 जून 2026भारत बनाम बांग्लादेशमैनचेस्टर (Manchester)
28 जून 2026भारत बनाम ऑस्ट्रेलियालंदन (London)

पहले ही मैच में पाकिस्तान से महा-भिड़ंत

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत सबसे बड़े मुकाबले यानी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। यह ब्लॉकबस्टर मैच 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा। अगर इतिहास की बात करें तो विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टक्कर कुल 8 बार हुई है, जिसमें से 6 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 बार जीत नसीब हुई है। पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका से होगा, जबकि आखिरी ग्रुप मैच 28 जून को मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।