क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, रच दिया एक और कीर्तिमान

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस पारी के साथ ही उनके यूथ वनडे में 1000 रन भी पूरे हो गए।

2 min read
Jan 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Vaibhav Suryavanshi Breaks Virat Kohli Record: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अभी अपने लीग चरण के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ रही है। पहले मैच में भारत ने यूएसए को 6 विकेट से हराया था। अब यह मैच जीतकर भारत लीग टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने को देखेगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा। खराब शुरुआत के बावजूद पारी को वैभव सूर्यवंशी ने संभाला। इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी चमक बिखेरी और अपने बल्ले से तेवर दिखाए और 72 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ ही 14 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ ODI Record: इंदौर में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, क्या भारतीय टीम कर पाएगी साल की पहली सीरीज पर कब्जा?

कोहली को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के नाम यूथ क्रिकेट में 978 रन हैं, इसके लिए उन्होंने 25 पारियां खेली थी। सूर्यवंशी अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी के साथ ही कोहली को पछाड़ कर इस सूची में उनसे आगे आ गए हैं। इस मैच से पहले उनके नाम 975 रन थे और उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 4 रन और बनाने थे, अब यह आंकड़ा 1047 रन हो गया है। इसके लिए उन्होंने महज 20 पारियां खेली हैं।

यूथ वनडे में 1000 रन किए पूरे

वैभव सूर्यवंशी ने इस 72 रन की पारी की बदौलत अब यूथ वनडे में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें भारतीय हैं और शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद के बाद तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्‍लेबाज बन चुके हैं। अब वह यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर आ गए हैं।

इससे पहले भी सूर्यवंशी यूथ वनडे में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम यूथ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज है। वह यूथ वनडे में 15 साल की आयु से पहले तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी वह अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report: बैटिंग फ्रेंडली है इंदौर का होलकर स्टेडियम, हाई स्कोरिंग मुकाबला तय!

Also Read
View All

अगली खबर