क्रिकेट

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा की ‘खतरनाक’ गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान 218 पर ढेर, हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा शतक

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा की घटक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम मात्र 218 रन पर ढेर हो गई। प्रसिद्ध ने 8.2 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 102 रनों की पारी खेली।

2 min read
Jun 20, 2026
ind vs afg
प्रसिद्ध कृष्णा की घटक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम मात्र 218 रन पर ढेर (photo - BCCI/X)

India vs Afghanistan, 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी के शानदार शतक के बावजूद भारत को मात्र 219 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले 2 मुक़ाबले जीतकर इस सीरीज को अपने नाम कर चुका है।

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यह टीम 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े।

अजमतुल्लाह ओमरजाई ने भी जड़ा अर्धशतक

अजमतुल्लाह ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरजाई ने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की।

प्रसिद्ध कृष्णा की जोरदार गेंदबाजी

नबी ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए।

कृष्णा के अलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीतने के बाद भारत ने वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अफगान टीम इस मुकाबले में सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

Updated on:
20 Jun 2026 05:51 pm
Published on:
20 Jun 2026 05:24 pm
Also Read
View All
IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर श्रीनाथ-बुमराह के क्लब में हुए शामिल

बिना फिटनेस टेस्ट के विराट कोहली को नहीं मिलेगी टीम में एंट्री! इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए हार्दिक ने भी शुरू की ट्रेनिंग

IND vs AFG: प्लेइंग 11 से केएल राहुल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह बाहर, टॉस हारने के बाद पहलें गेंदबाजी करगी टीम इंडिया

IND A vs SL A: ‘वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करने की खबरों को श्रीलंका ने नकारा, कप्तान सहन अराच्चिगे ने बताया क्यों हुई थी झड़प

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव