
India vs Australia 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज खेला जा रहा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि वे पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब इस मैच में भी रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा और अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोस फिलिप कि जगह मैथ्यू शॉर्ट को जगह मिली है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा। टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहे। शेष 2 मैच बेनतीजा रहे। कंगारू सरजमीं पर भारत ने कभी भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस सीरीज की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है।
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।