क्रिकेट

Ind vs Aus 4th T20i Pitch Report: कल चौथे मैच में आग उगलेंगे बल्लेबाज या गेंदबाजों की बोलेगी तूती, पढ़ें पिच रिपोर्ट

India vs Australia 4th T20i Pitch Report: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 6 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले आपको क्वींसलैंड के कैरारा ओवल ग्राउंड की पिच रिपोर्ट बताते हैं।
2 min read
Nov 05, 2025
Ind vs Aus 5th T20i
मैच से पहले टॉस करते भारत के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के कप्‍तान मिचेल मार्श। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Australia 4th T20i Pitch Report: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब बेहद ही अहम मोड़ पर पहुंच गई है। कैनबरा में खेले गए पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था तो दूसरे मैच में मेजबान टीम ने मेलबर्न में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने होबार्ट में पांच विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में शानदार कमबैक किया। इस तरह तीन मैचों के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। अब दोनों ही टीमें क्‍वींसलैंड में खेले जाने वाले चौथे मैच को जीतकर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले कैरारा ओवल ग्राउंड की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

क्वींसलैंड के कैरारा ओवल की पिच रिपोर्ट

क्वींसलैंड के कैरारा ओवल की पिच की बात करें तो यहां ऑस्‍ट्रेलिया की अन्‍य पिचों की तरह शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां पेसर्स को उछाल के साथ स्विंग और मूवमेंट मिल सकती है। ऐसे में बल्‍लेबाजों अगर कुछ समय बिताने में सफल रहे तो खेल आगे बढ़ने पर बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं। क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। वहीं, स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो उन्‍हें अब तक यहां कुछ खास मदद नहीं मिल सकी है। 

अब तक खेले गए सिर्फ 2 T20i मुकाबले

क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेले गए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां अभी तक सिर्फ 2 मुकाबले ही खेले जा सके हैं। इस मैदान पर पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम एक बार तो एक बार ही दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम जीत सकी है। यहां का न्‍यूनतम स्‍कोर 108/6 है, जो दक्षिण अफ्रीका ने बनाया था। जबकि यहां को उच्‍चतम स्‍कोर 145/9 है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया यहां पहली बार आमने-सामने आने वाले हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्‍तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, महली बियर्डमैन, जोश फिलिप और तनवीर संघा।

भारत टीम

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा और कुलदीप यादव।

Published on:
05 Nov 2025 11:32 am
Also Read
View All