क्रिकेट

Ind vs Aus T-20: 5 साल का सूखा खत्म करना होगी बड़ी चुनौती

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 का सीरीज का पहला मैच आज रांची में खेला जाएगा।
2 min read
ind vs aus

नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां झारखंड क्रिकेट संघ के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी। भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी थी। वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या, चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने आस्ट्रेलिया को पूरी सीरीज में परेशान किया था। भारत के लिए 38 साल के आशीष नेहरा का टीम में वापसी करना अहम साबित होगा। नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की तिगड़ी भारत को तेज गेंदबाजी में अच्छे विकल्प मुहैया कराएगी।

पांच साल का सूखा खत्म करने की चुनौती
रांची टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूरी कोशिश मैच को जीत कर पांच साल का सूखा खत्म करने की होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले पांच साल से भारत को टी-20 में मात देने में कामयाब नहीं हो पाया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली जीत 2012 में दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच में अबतक 13 मुकाबले खेले गए है। जिसमें नौ मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पिछले 6 टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

शिखर धवन करेंगे वापसी
पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहे धवन सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि वनडे सीरीज में उनकी गैर मौजूदगी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंजिक्य रहाणे को टीम में नहीं चुना गया है। धवन अपने पुराने जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर नजर आ सकते हैं। लोकेश राहुल के रूप में भारत के पास एक और सलामी बल्लेबाज का विकल्प मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ, आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मिली हार को भुला कर नए आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरना होगा।

जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने को कोशिश
टीम की सबसे बड़ी कमजोरी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, एरॉन फिंच और कप्तान स्टीव स्मिथ के ऊपर निर्भरता है। वनडे सीरीज में भी यही देखने को मिला था, लेकिन टी-20 छोटा प्रारूप है और यहां कोई भी बल्लेबाज खतरनाक साबित हो सकता है। आस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्सवेल जैसा टी-20 विशेषज्ञ हैं। वहीं टी-20 में ट्रेविस हेड भी सफल रहे हैं। टी-20 के लिए आस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को शामिल किया है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन की वापसी हुई है।

टीम :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (उप-कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, डेन क्रिस्टियन, नाथन कल्टर-नाइल, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन (विकेटकीपर ), केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा।

Published on:
07 Oct 2017 11:09 am
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले