क्रिकेट

India vs Eng: स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने टाली भारत की हार, ड्रॉ हुआ मैच

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 99 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन मैच को ड्रॉ करा दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 11:08 AM IST
Sneh Rana and Taniya
Sneh Rana and Taniya

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले को शानदार प्रदर्शन के दम पर ड्रॉ करा दिया। इसमें टीम इंडिया की स्नेह राणा ने शानदार पारी खेली। स्नेह के अलावा तानिया भाटिया ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैच के दौरान स्नेह राणा ने नाबाद 80 रन बनाए और तानिया ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 99 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन मैच को ड्रॉ करा दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। वहीं टीम इंडिया की पहली पारी पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया।

फोलोऑन उतारने के बाद भारत को मिली बढ़त
हालांकि भारतीय टीम ने फोलोऑन उतारने के बाद अच्छी खासी बढ़त भी ले ली और फिर मैच को ड्रॉ भी करा दिया। टीम इंडिया ने चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 243 रन बना लिए थे। हालांकि चायकाल तक ऐसा लग रहा था कि इस टेस्ट में भारतीय टीम की हार निश्चित है। लेकिन चायकाल के बाद आखिरी सत्र में स्नेह राणा और तानिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया। भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 344 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।

टूट गया 35 साल पुराना रिकॉर्ड
स्नेह राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस डेब्यू टेस्ट में एक रिकॉर्ड भी बनाया। वह डेब्यू टेस्ट में 50 रन से अधिक बनाने वाली और विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इसके साथ ही स्नेह ने तानिया के साथ मिलकर 104 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। इससे पहले वर्ष 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ कुलकर्णी और मणिमाला ने 90 रनों की साझेदारी की थी।

स्नेह ने लगाए 13 चौके
मैच के दौरान स्नेह राणा ने 154 गेंदों पर 13 चौके लगाए। वहीं तानिया भाटिया ने 88 गेंदों पर छह चौके लगाए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 63, दीप्ति शर्मा ने 54, पूनत राउत ने 39, कप्तान मिताली राज ने चार, हरमनप्रीत कौर ने 8, पूजा वस्त्रकर ने 12 और शिखा पांडे ने 18 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एकल्सटन ने चार, जबकि नैटली सीवर ने दो और कैथरीन ब्रंट तथा हीटर नाइट ने एक-एक विकेट लिए।

Updated on:
20 Jun 2021, 11:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
WBBL 2026 live streaming: शुरू हुआ महिला बिग बैश लीग का रोमांच, भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत