क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test Day 2 : बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल वक्त से पहले खत्म, भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 125 रन

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ठोस शुरुआत की थी, लेकिन चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली सस्ते में आउट होकर पेवेलियन लौट चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 10:48 PM IST
kl_rahul.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते बाधित हो गया। खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 46 ओवर में 125 रन बना लिए थे।केएल राहुल 57 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर नाबाद हैं। अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। वह 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट हो गए। रॉबिन्सन के ओवर में बेयरस्टो ने उन्हें रनआउट किया।

183 रन पर सिमट गई थी इंग्लैंड
भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी पहले ही दिन 183 रन पर ढेर कर दी थी। पहले भारत ने पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 21 रन बनाए थे। जिसमें दोनों खिलाड़ी 9-9 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दूसरे दिन दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े।

रॉबिंसन ने चटकाया पहला विकेट
हालांकि, रोहित रॉबिंसन की गेंद पर सैम करेन को कैच थमाकर आउट हुए। उनके आउट होने के साथ ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। रोहित ने 107 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 36 रन बनाए।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डोम सिब्ली, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

Updated on:
5 Aug 2021, 10:48 PM IST
Published on: