1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: 3 विकेट लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं मोहम्मद शमी, मैच के दौरान कर दी ये बड़ी गलती, वीडियो वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने फील्डिंग के दौरान की ये बड़ी गलती। सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं खूब ट्रोल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 5 Aug 2021, 2:44 PM IST

mohammed_shami-1.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। भारतीय पेसर अटैक के सामने इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में घुटने टेक दिए और 183 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Japrit Bumrah) ने 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 3 विकेट लिए। लेकिन अच्छी गेंदबाजी करने के बाजवूद फील्डिंग के दौरान शमी एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वैसे तो मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को 29 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:—IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह के सामने इंग्लैंड की टीम ने टेके घुटने, 25 साल बाद किया ये कारनामा

टीम को भारी पड़ सकती थी शमी की यह गलती
शमी ने बेयरस्टो को आउट करने से पहले एक बहुत बड़ी गलती की थी, जो कि टीम इंडिया को भारी पड़ सकती थी। दरअसल हुआ यूं कि जब इंग्लिश कप्तान जो रूट ने जडेजा की गेंद पर डीप रीजन की तरफ खेला तो बेयरस्टो ने 2 रन के लिए कॉल किया। लेकिन जो रूट को लगा कि शमी काफी तेजी से गेंद की तरफ बढ़ रहे हैं, तो उन्होंने बेयरस्टो को आधी क्रीज से भी ज्यादा आगे आने के बाद भागने से मना कर दिया। इस बीच शमी ने गेंद का पकड़ा और तेजी से गेंद को थ्रो किया। लेकिन उन्होंने गलत छोर पर गेंद फेंकी और बेयरस्टो जब तक क्रीज में सुरक्षित पहुंच चुके थे।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG: हरभजन ने किया खुलासा, इसलिए कोहाली ने जड़ेजा को किया प्लेइंग इलेवन मे शामिल, अश्विन रहे बाहर

गलत छोर पर थ्रो करने चलते ट्रोल हुए शमी
अगर मोहम्मद शमी, विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में थ्रो करते तो बेयरस्टो आसानी से आउट हो सकते थे। शमी की यही गलती टीम इंडिया को भारी पड़ सकती थी। लेकिन शुक्र है इसके बाद भी बेयरस्टो कोई बड़ा स्कोर नहीं कर सके और शमी ने ही उन्हें आउट किया। मैच के दौरान घटी इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।