क्रिकेट

IND vs ENG 2nd ODI: कार्डिफ में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

India vs England 2nd ODI Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान पर खेला जाएगा। जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल और क्या बारिश बनेगी विलेन।
2 min read
Jul 15, 2026
India vs England 2nd ODI, Cardiff weather forecast 16 July, Shubman Gill injury update
कार्डिफ का सोफिया गार्डन्स मैदान (Photo - IANS)

India vs England 2nd ODI Weather Report: भारतीय टीम ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी।

इस बीच इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की वापसी हुई है, जो चोट से उबर चुके हैं। वहीं, पहले वनडे में 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि टीम इस बात का भी ध्यान रखेगी कि कप्तान पूरी तरह चोट से उभरकर ही मैदान पर वापसी करें, और दूसरे मैच में उन्हें रेस्ट भी दिया जा सकता है। उन्हें केवल गंभीर क्रैम्प्स (पैरों में खिंचाव) की समस्या हुई थी।

कैसा रहेगा कार्डिफ के मौसम का हाल?

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि कार्डिफ में मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन धूप खिली रहेगी और मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

मैच के दौरान तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है, जो शाम तक गिरकर 22°C तक आ जाएगा। हल्की हवाएं चलने के कारण शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है।

मैच कब, कहां और कैसे देखें?

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) शुरू होगा। भारत में क्रिकेट फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स।