क्रिकेट

IND vs ENG 2nd test, day 2: भारत के 364 के जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 119 रन

भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए। केएल राहुल ने भारत की और से सबसे ज्यादा 129 रनों की पारी खेली।  
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2021, 12:01 AM IST
kl_rahul.jpg

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली 364 रन पर ऑलआउट की। इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं और वह अभी 245 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान जोए रूट 48 और जॉनी बेयरस्टो 6 रनों पर नाबाद लौटे। रूट ने अपनी 75 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए हैं।

इंग्लैंड ने रोरी बर्न्‍स (49), डोमिनिक सिब्ले (11), और हसीब हमीद (0) के विकेट गंवाए हैं। सिब्ले 23 के कुल योग पर मोहम्मद सिराज का शिकार हुए। सिराज ने अगली ही गेंद पर हसीब को भी चलता किया। सिराज हैट्रिक पर थे लेकिन रूट ने उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त नहीं करने दिया। बर्न्‍स को मोहम्मद शमी ने 108 के कुल योग पर आउट किया। बर्न्‍स ने 136 गेंदों का सामना किया और कप्तान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को दोहरे झटकों से उबारा। इंग्लैंड ने 45 ओवरों की बल्लेबाजी की है।

इससे पहले, भारत ने आज सुबह तीन विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे ने एक रन से आगे पारी बढ़ाई। हालांकि, राहुल ज्यादा देर नहीं टिक सके और 250 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 129 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रहाणे भी हाल ही अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 23 गेंदों पर एक रन बनाया। हालांकि, ऋषभ पंत और जडेजा ने फिर भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। लेकिन पंत वुड का शिकार बन 58 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।

पंत के आउट होने के तुरंत बाद ही नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मोहम्मद शमी खाता खोले बिना सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। लंच ब्रेक के बाद भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और एंडरसन ने इशांत शर्मा (8) और जसप्रीत बुमराह (0) के विकेट लिए जबकि वुड ने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारतीय पारी समेट दी। जडेजा ने 120 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा ओली रॉबिंसन और मार्क वुड ने दो-दो विकेट लिए जबकि मोइन अली को एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन।

Updated on:
14 Aug 2021, 12:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान