क्रिकेट

IND vs ENG Pitch Report 5th T20: आज क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया, इज्जत बचाने मैदान पर उतरेगी, जानें किसके हक में रहेगी पिच

IND vs ENG Pitch Report 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच आज साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा। सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही टीम इंडिया आज साख बचाने और नंबर-1 का ताज बचाने के इरादे से उतरेगी। जानिए कैसी रहेगी आज की पिच रिपोर्ट।
2 min read
Jul 11, 2026
India vs England 5th T20 pitch report ,भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टी20 पिच रिपोर्ट, Southampton Rose Bowl Stadium T20 records
भारत बनाम इंग्लैंड की पिच रिपोर्ट (Photo - IANS)

IND vs ENG Pitch Report 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाना है। यह मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पहले ही 0-3 से गंवा चुकी है, इसलिए आज वह मैदान पर सिर्फ अपनी इज्जत और साख बचाने के लिए उतरेगी। अगर आज भी भारत हार जाता है, तो इंग्लैंड उसका सूपड़ा साफ कर देगा और टीम इंडिया आईसीसी (ICC) टी20 रैंकिंग में अपना नंबर-1 का ताज भी खो देगी।

कैसी रहेगी रोज बाउल की पिच और क्या कहते हैं आंकड़े?

साउथेम्प्टन का रोज बाउल मैदान इंग्लैंड के सबसे बड़े मैदानों में से एक है। इस पिच को आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है। यहां खेले गए पिछले 13 टी20 मैचों में करीब 32 प्रतिशत विकेट स्पिनरों ने ही चटकाए हैं। यह मैच दिन के समय खेला जाना है, जिससे पुरानी गेंद होने पर स्पिनरों को अच्छी टर्न मिल सकती है और मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

इस मैदान का रिकॉर्ड देखें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है:

  • कुल मैच: 13
  • पहले बैटिंग करते हुए जीत: 9 मैच (69.23%)
  • चेज (पीछा) करते हुए जीत: 4 मैच (30.77%)
  • पहले बैटिंग का औसत स्कोर: 179 रन

इस सीजन में हैम्पशायर के घरेलू मैचों में भी पहली पारी का औसत स्कोर 174 रहा है और टीमों ने 190 और 200 जैसे स्कोर का आसानी से बचाव किया है। मगर आज मौसम के हिसाब से देखें तो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना भी पसंद कर सकती है।

साउथेम्प्टन में भारत का पुराना रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारत ने साल 2022 में एकमात्र टी20 मैच खेला था। तब टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी के दम पर 198 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 148 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की थी। आज भी टीम इंडिया को वैसी ही चमत्कारी परफॉर्मेंस की जरूरत है ताकि वह इस दौरे का अंत जीत के साथ कर सके।

Updated on:
11 Jul 2026 05:49 pm
Published on:
11 Jul 2026 05:49 pm