क्रिकेट

Ind vs Eng: 2019 से इंग्लैंड के खिलाफ हर फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज में अजेय है भारत, हर बार छुड़ाए अंग्रेजों के छक्के

Ind vs Eng bilateral series record: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार से डरहम में होने जा रहा है। जहां सबकी नजर टीम इंडिया पर होगी। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि भारतीय टीम 2019 के बाद से टी20 ही नहीं, बल्कि हर फार्मेट में अजेय रही है।
2 min read
Jul 01, 2026
Ind vs Eng bilateral series record
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs England bilateral series record: आयरलैंड के बाद भारतीय टीम अब इंग्‍लैंड के दौरे पर है। जहां उसे पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल और तीन मैचों वनडे अंतरराष्‍ट्रीय सीरीज खेलनी है। इस दौरे का आगाज बुधवार से डरहम स्थित चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर पहले टी20 मुकाबले से होने जा रहा है। इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत 2019 से हर फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज में अजेय रहा है। ऐसे में भारतीय फैंस को उम्‍मीद है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इस अभियान को जारी रखेगी। वहीं, इंग्लिश टीम लगातार हार के सूखे को खत्‍म करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इस मुकाबले से पहले एक नजर इन दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर डालते हैं।

भारत ने तीन टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतीं

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 2019 के बाद से अब तक तीन बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से दो सीरीज भारतीय टीम ने अपने घर में तो एक में इंग्लैंड को उसके घर में मात दी है। इस दौरान इन दोनों टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले गए, जिनमें से इंग्‍लैंड को सिर्फ चार जीत नसीब हो सकीं, तो भारत ने 9 मुकाबले अपने नाम किए। इस अवधि में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है।

2019 के बाद भारत-इंग्लैंड बाइलेटरल टी20 सीरीज

सीरीजसीजनविजेताअंतर
इंग्लैंड का भारत दौरा (टी20 सीरीज)2020/21भारत3-2 (5 मैच)
भारत का इंग्लैंड दौरा (टी20 सीरीज)2022भारत2-1 (3 मैच)
इंग्लैंड का भारत दौरा (टी20 सीरीज)2024/25भारत4-1 (5 मैच)

टी20 के साथ तीन वनडे सीरीज भी भारत के नाम

इस अवधि में भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी खेली गई हैं। ये तीनों भी भारतीय टीम ने ही जीती हैं। 2020/21 में भारत ने घरेलू वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम जीती थी। इसके बाद इंग्‍लैंड को 2022 में उसके घर में 2-1 से मात दी थी। आखिरी बार भारत ने 2024/25 में खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में भारत ने 3-0 से इंग्‍लैंड के खिलाफ क्‍लीन स्‍वीप किया था।

2019 के बाद भारत-इंग्लैंड द्विपक्षीय वनडे सीरीज

सीरीजसीजनविजेताअंतर
इंग्लैंड का भारत दौरा (वनडे सीरीज)2020/21भारत2-1 (3 मैच)
भारत का इंग्लैंड दौरा (वनडे सीरीज)2022भारत2-1 (3 मैच)
इंग्लैंड का भारत दौरा (वनडे सीरीज)2024/25भारत3-0 (3 मैच)

ड्रॉ रही थी आखिरी टेस्‍ट सीरीज

भारत ने 2019 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ चार होम और अवे टेस्‍ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से दो भारतीय टीम ने जीती हैं, दो ड्रॉ रही हैं। 2020/21 में भारत ने घरेलू टेस्‍ट सीरीज 3-1 से जीती थी। इसके बाद 2021-22 में इंग्‍लैंड में खेली गई पटौदी ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ रही। फिर 2023/24 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 4-1 से घरेलू टेस्ट सीरीज जीती। आखिरी बार 2025 में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ रही।

2019 के बाद भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

ट्रॉफीसीजनविजेताअंतर
एंथनी डी मेलो ट्रॉफी (इंग्लैंड का भारत दौरा)2020/21भारत3-1 (4 टेस्ट)
पटौदी ट्रॉफी (भारत का इंग्लैंड दौरा)2021-22ड्रॉ2-2 (5 टेस्ट)
एंथनी डी मेलो ट्रॉफी (इंग्लैंड का भारत दौरा)2023/24भारत4-1 (5 टेस्ट)
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (भारत का इंग्लैंड दौरा)2025ड्रॉ2-2 (5 टेस्ट)
Published on:
01 Jul 2026 05:03 pm