क्रिकेट

क्रुणाल पांड्या ने किया वनडे में डेब्यू, हार्दिक ने दी बधाई, BCCI ने शेयर किया दोनों भाईयों का इमोशनल वीडियो

हार्दिक पांड्या ने भाई क्रुणाल को थमाई वनडे की कैप। क्रुणाल इमोशनल हुए तो हार्दिक ने गले लगाकर दी बधाई। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो...!  

2 min read
Mar 23, 2021

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England ODI Match) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाज के लिए आमंत्रित किया है। इस मैच की खास बात यह है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal pandya) को डेब्यू का मौका मिला है। इस खास मौके पर क्रुणाल काफी इमोशनल नजर आए और हार्दिक ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।

हार्दिक ने दी क्रुणाल को वनडे की कैप
क्रुणाल पांड्या को उनके भाई हार्दिक पांड्या ने वनडे कैप दी, जिसके बाद दोनों भाई इमोशनल हो गए। क्रुणाल को हार्दिक ने गले लगाया। बीसीसीआई ने क्रुणाल और हार्दिक के इस भावुक पल की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

भावुक दिखे क्रुणाल
जैसे क्रुणाल को वनडे कैप दी गई वह भावुक हो गए और उन्होंने आसमान की तरफ देखते हुए पिता को याद किया। इस दौरान हार्दिक उनको हिम्मत देते नजर आए। भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने क्रुणाल के डेब्यू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

जाफर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
वसीम जाफर ने लिखा, 'मेरी आंखों में कुछ है।' बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम के सभी सदस्यों के सामने क्रुणाल को कैप दी गई। क्रुणाल बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

ऑलराउंडर हैं क्रुणाल पंड्या
हार्दिक की तरह क्रुणाल पांड्या भी एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। क्रुणाल टी20 क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाज है और वह अपने भाई हार्दिक की तरह ही लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए पहचाने जाते हैं। क्रुणाल के पास हार्दिक तरह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है।

क्रुणाल पांड्या के रिकॉर्ड्स
आईपीएल में क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 71 मैचों में 24.39 की औसत से 1000 रन बनाए हैं। साथ ही 46 विकेट भी चटकाए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 1983 रन बनाने के साथ 80 विकेट चटकाए हैं। हाल ही विजय हजारे ट्रॉफी में क्रुणाल ने दो नाबाद शतक और दो अर्धशतक भी लगाए थे।

Published on:
23 Mar 2021 04:43 pm
Also Read
View All