31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021 : कब, कहां और कौनसी टीमों से होगा सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

आईपीएल के 14वें सीजन (IPL Season 14) में सनराइजर्स हैदराबाद (sunrisers hyderabad) अपना पहला मुकाबला 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ खेलेगी। जानते हैं एसआरएच (SRH) के मैचों का पूरा शेड्यूल, टाइमिंग और वेन्यू...!  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Mar 2021, 3:31 PM IST

sunrisers_hyderabad_team_2021.png

नई दिल्ली। आईपीएल 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) पीछले सीजन में तीसरे स्थान पर पहुंची थी। हालांकि इस बार उसके फैंस को उम्मीद होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद चैंपियन बने। बता दें डेविड वॉर्नर (David Warner) की अगुवाई में ये टीम 11 अप्रैल से अपने अभियान का आगाज करेगी। गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने साल 2013 में आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया था और 2016 में उन्होंने डेविड वॉर्नर की ही कप्तानी में खिताब जीता था।

भारत में होंगे सभी मुकाबले
इस बार आईपीएल के सारे मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित होंगे। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। आईपीएल 2021 का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। इस टी20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम कब और कहां और कौनसी टीम के साथ खेलेगी मैच।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरेस्टो, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, विराट सिंह, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बेसिल थाम्पी, जगदीशा सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान।

यह खबर भी पढ़ें :IPL 2021: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल
11 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम केकेआर चेन्नई शाम 7.30 बजे
14 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी चेन्नई शाम 7.30 बजे
17 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7.30 बजे
21 अप्रैल पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई दोपहर 3.30 बजे
25 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7.30 बजे
28 अप्रैल सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली शाम 7.30 बजे
02 मई राजस्थान रॉयल्स बनाम हैदराबाद दिल्ली शाम 3.30 बजे
04 मई हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली शाम 7.30 बजे
07 मई हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स दिल्ली शाम 7.30 बजे
09 मई हैदराबाद बनाम आरसीबी कोलकाता शाम 7.30 बजे
13 मई सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान कोलकाता शाम 7.30 बजे
17 मई दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7.30 बजे
19 मई पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7.30 बजे
21 मई केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 3.30 बजे।