क्रिकेट

IND vs IRE: ‘ऐसी हार के लिए सच में टैलेंट चाहिए’, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया गौतम गंभीर का मजाक, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

IND vs IRE, Gautam Gambhir Trolled: बेलफास्ट के स्टेडियम पर आयरलैंड से 0-2 से टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया और हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर खिल्ली उड़ रहा हैं। इस शर्मनाक हार पर आइसलैंड क्रिकेट ने गंभीर को बुरी तरह ट्रोल किया है।
2 min read
• •
Jun 29, 2026
Gautam Gambhir
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Photo - IANS)

IND vs IRE, Gautam Gambhir Trolled: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वर्ल्ड चैंपियन और ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज टीम इंडिया को आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ 0-2 से करारी टी20 सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे रोमांचक मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम महज 1 रन से हार गई। इस शर्मनाक हार के बाद अब सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और हेड कोच गौतम गंभीर का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

आइसलैंड क्रिकेट का तंज: 'हमें नहीं चाहिए ऐसा कोच'

इस हार के बाद हमेशा अपने मजाकिया ट्वीट्स के लिए मशहूर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को निशाने पर लिया है। आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम साफ कर देना चाहते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें साफ तौर पर टैलेंट है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड में ऐसा रिजल्ट (हार) लेकर आना, सच में एक कमाल का टैलेंट है।'

गंभीर की कोचिंग में बने अनचाहे रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम के नाम कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़े गए हैं, जो पिछले कई दशकों में नहीं टूटे थे। आइए नजर डालते हैं इन अनचाहे रिकार्ड्स पर…

  • वनडे और टेस्ट में शर्मनाक हार: भारत ने 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई। इसके अलावा, न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 साल बाद घर पर टेस्ट मैच हारे और पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से वाइटवॉश का सामना करना पड़ा।
  • घरेलू मैदानों पर खराब प्रदर्शन: वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल बाद और चिन्नास्वामी में 19 साल बाद टेस्ट मैच में हार मिली। भारतीय टीम 92 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार 350 से ज्यादा रनों का टारगेट डिफेंड करने में नाकाम रही।
  • विदेशी पिचों पर नाकामी: टीम इंडिया 13 साल बाद मेलबर्न में और 17 साल बाद एडिलेड में वनडे मैच हारी। साथ ही, 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी हाथ से निकल गई और टीम पहली बार WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही।
  • आयरलैंड के खिलाफ नया इतिहास: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया आयरलैंड से कोई इंटरनेशनल मैच और टी20 सीरीज (0-2) हारी है।

लगातार मिल रही इन हारों ने भारतीय फैंस को निराश कर दिया है और अब गंभीर की कोचिंग रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Updated on:
29 Jun 2026 10:46 am
Published on:
29 Jun 2026 10:46 am