क्रिकेट

IND vs NZ : विव रिचर्ड्स के इस बड़े रिकॉर्ड को पहले ही वनडे में तोड़ सकते हैं धवन

Shikhar Dhawan Record : भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल 25 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज में सबकी निगाहें टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन पर होंगी, क्योंकि वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। उम्मीद है कि धवन पहले ही मैच में विव रिचर्ड्स का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

2 min read
विव रिचर्ड्स के इस बड़े रिकॉर्ड को पहले ही वनडे में तोड़ सकते हैं धवन।

IND vs NZ 1st ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद अब भारत शिखर धवन की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 25 नवंबर को ऑकलैंड में सुबह 7.00 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में सबकी निगाहे कप्तान शिखर धवन पर होंगी, क्योंकि वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। उम्मीद है कि शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में विव रिचर्ड्स का यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। इसके साथ धवन की निगाहें सीरीज के तीनों मैचों को जीतकर भारतीय टीम को आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर बनाने पर भी टिकी होंगी। अब देखने वाली बात ये है कि धवन अपने नेतृत्व में यह कमाल कर पाते हैं या नहीं।

टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन जब ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो वह वेस्टइंडीज के बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। शिखर धवन ऑकलैंड के मैदान पर पहले वनडे में 50 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होकर विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ देंगे।

161 वनडे में 6,672 रन बना चुके हैं धवन

यहां बता दें कि शिखर धवन अब तक 161 वनडे मैचों में 6,672 रन बना चुके हैं। शिखर धवन अगर इसमें 50 रन और जोड़ लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में उनके 6,722 रन हो जाएंगे। इस तरह वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विव रिचर्ड्स से आगे हो जाएंगे। विव रिचर्ड्स ने वेस्टइंडीज के लिए 187 वनडे मैच खेलकर 6,721 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े - भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे कल, देखें पूरा शेड्यूल और डिटेल

वनडे में 17 शतक लगा चुके हैं शिखर

वनडे क्रिकेट में शिखर धवन कमाल की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह शुभमन गिल के साथ पारी शुरुआत कर सकते हैं। वनडे में शिखर धवन ने अब तक 17 शतक जड़े हैं। उन्होंने कई मैचों में अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई है। फिलहाल शिखर धवन रोहित शर्मा के आराम पर होने के चलते टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान हैं।

यह भी पढ़े - न्यूजीलैंड के खिलाफ किया ये कमाल तो दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम बन जाएगी इंडिया

Published on:
24 Nov 2022 02:52 pm
Also Read
View All