29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ : भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे कल, देखें पूरा शेड्यूल और डिटेल

IND vs NZ 1st ODI : भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। भारतीय टीम नए कप्तान शिखर धवन की कप्तानी में अपना पहला वनडे मुकाबला शुक्रवार 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेलेगी। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा है। आइये जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और कहां देख सकते हैं लाइव मैच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Nov 2022, 11:43 AM IST

ind-vs-nz-odi-series-schedule-india-team-odi-squad-india-vs-new-zealand-1st-odi.jpg

भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे कल, देखें पूरा शेड्यूल और डिटेल।

IND vs NZ ODI Series : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया है। अब दोनों टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम नए कप्तान शिखर धवन की कप्तानी में अपना पहला वनडे मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम की कमान एक बार फिर केन विलियमसन के हाथों में होगी। शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम वनडे में भी कीवी टीम पर दबदबा कायम करना चाहेगी। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा है। आइये जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

बता दें कि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की तरह ही वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसलिए शिखर धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। धवन इससे पहले भारत की बी टीम की अगुवाई करते रहे हैं। धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3-2 और दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया था। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-4 से हार का मुंह देखना पड़ा था। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

9 सीरीज में से 2 ही जीत सका भारत

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड जमीन पर रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है। भारत ने अब तक वहां कुल 9 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि सिर्फ दो में जीत मिली है। वहीं, मैचों की बात की जाए तो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर कुल 42 मैच खेले, जिसमें से केवल 14 ही जीत सकी है, जबकि 25 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़े - बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव, दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

भारतीय वनडे टीम

शिखर धवन (कप्तान) ऋषभ पंत (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शुमभन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।

वनडे सीरीज शेड्यूल

- पहला वनडे - 25 नवंबर को ऑकलैंड में

- दूसरा वनडे - 27 नवंबर को हेमिल्टन में

- तीसरा वनडे - 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में

कब और कहां देखें लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के सभी मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। सीरीज का लाइव प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. अमेजन के सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव मैच देखें जा सकते हैं। इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े - विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे सूर्यकुमार, बन सकते हैं ऑल टाइम ग्रेट