30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Rankings में विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे सूर्यकुमार, बाबर आजम को भारी नुकसान

ICC T20i Rankings : आईसीसी की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम है। वह अभी भी नंबर 1 हैं। टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो सूर्या के अलावा अन्य कोई भारतीय इस लिस्ट में नहीं है। जबकि विराट कोहली 11वें नंबर की जगह 13वें नंबर पहुंच गए हैं तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी भारी नुकसान हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2022, 3:07 PM IST

icc-t20i-rankings-suryakumar-yadav-on-top-virat-kohli-and-babar-azam-slide-down.jpg

ICC Rankings में विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे सूर्यकुमार।

ICC T20i Rankings : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद आईसीसी की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई तीन टी20 मैचों की सीरीज को भी रैंकिंग में शामिल किया गया है। आईसीसी की रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम के धुंआधार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम है। वह अभी भी नंबर 1 कुर्सी पर काबिज हैं। खास बात ये है कि इस रैंकिंग में सूर्या ने पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान से और भी अधिक लीड बना ली है। रिजवान अब सूर्या के आसपास भी नहीं हैं। टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो सूर्या के अलावा अन्य कोई भारतीय इस लिस्ट में नहीं है। जबकि विराट कोहली 11वें नंबर की जगह 13वें नंबर पहुंच गए हैं तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी भारी नुकसान हुआ है।

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में सूर्य कुमार यादव अब 895 अंक के साथ नंबर 1 हैं। ये उनके टी20 क्रिकेट करियर की बेस्ट रैंकिंग है। सूर्या अब विराट कोहली को भी रैंकिंग प्वाइंट में पछाड़ने के मुंहाने पर खड़े हैं। भारत की ओर से किसी भी खिलाड़ी की टी20 में बेस्ट रैंकिंग 897 थी, जो विराट कोहली के नाम है। अब सूर्या इससे महज दो अंक पीछे हैं। वहीं, केएल राहुल भी रैंकिंग एक समय 854 का स्कोर कर चुके हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग मेें पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी दूसरे नंबर पर हैं, हालांकि उनके 836 प्वाइंट्स ही हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले डेवोन कॉन्वे 788 प्वाइंट के साथ नंबर 3 बल्लेबाज बन गए हैं, उनके एक स्थान का लाभ हुआ है।

पाकिस्तान के कप्तान को भारी नुकसान

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भारी नुकसान हुआ है, कभी नंबर 1 बल्लेबाज रहने वाले बाबर आजम अब नंबर चार पर खिसक गए हैं, उनके 778 अंक हैं। वहीं 748 रैंकिंग अंक के साथ 5वें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम हैं तो 719 अंक के साथ छठे नंबर पर डेविड मलान हैं। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स दो स्थान की छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े -भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण लंबे समय के लिए बाहर हुआ ये मैच विनर

गेंदबाजों में हसरंगा तो ऑलराउंडर में शाकिब अल हसन नंबर 1

आईसीसी रैंकिंग में 704 अंकों के साथ श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नंबर 1 गेंदबाज की कुर्सी पर काबिज हैं। वहीं 698 अंकों के साथ अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के आदिल रशीद हैं। भारत का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में नहीं है। ऑलराउंडर की बात करें तो बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 252 अंकों के साथ नंबर 1 हैं और मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े - हार्दिक पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-विराट और रोहित भी नहीं कर सके ये कमाल