29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण लंबे समय के लिए बाहर हुआ ये मैच विनर

Indian Cricket Team : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गया है। ये मैच विनर टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश के दौरे पर जुड़ने वाला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2022, 10:17 AM IST

ravindra-jadeja-unlikely-for-bangladesh-tour-due-to-injury-may-selectors-name-a-replacement.jpg

भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण लंबे समय के लिए बाहर हुआ ये मैच विनर।

Indian Cricket Team : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक बड़ा मैच विनर खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गया है। ये दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश के दौरे पर जुड़ने वाला था। लेकिन, बांग्लादेश के दौरे पर इस खिलाड़ी का टीम लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक ये खिलाड़ी कई मौकों पर चेकअप और रिहैब के लिए एनसीए गया है। बता दें कि भारतीय टीम को अगले महीने बाांग्लादेश में तीन वनडे के बाद दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

दरअसल, भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 से ही चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। रविंद्र जडेजा बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया में वापसी करने वाले थे, लेकिन अब उनका इस दौरे पर भी टीम में लौटना मुश्किल लग रहा है। यहां बता दें की भारतीय टीम को दिसंबर के पहले सप्ताह में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद दो टेस्ट मैच चटगांव और मीरपुर में खेलने हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरे की शुरुआत से पहले उनके पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटने की संभावना काफी कम है।

बीसीसीआई सूत्र ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि रविंद्र जडेजा कई मौकों पर चेकअप और रिहैब के लिए एनसीए गए हैं। ऐसी संभावना है कि वह बांग्लादेश दौरे के लिए फिट नहीं होंगे। बता दें कि पूर्व चयन समिति ने जडेजा को फिटनेस हासिल करने की शर्त पर टीम में स्थान दिया था। हालांकि बांग्लादेश के दौरे पर भारतीय टीम के पास रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर उपलब्ध हैं। ऐसे में शायद ही चौथे विशेषज्ञ स्पिनर की जरूरत पड़े।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 221 रन से हराया

दाहिने घुटने में चोट के कारण हुए थे बाहर

बता दें कि रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट है। इस कारण वह एशिया कप 2022 में दो मुकाबले खेलने के बाद बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी भी हुई। उसके बाद से ही वह नेशनल क्रिकेट अकैडमी में थे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों टीम में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़े - युवराज सिंह की बढ़ी मुश्किलें, गोवा सरकार ने जारी किया नोटिस