29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

India squad announced : बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घोषित टीम इंडिया में दो बदलाव किए हैं। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज यश दयाल को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर हुए हैं। इनके स्थान पर बीसीसीआई ने ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Nov 2022, 9:47 AM IST

team-india-squad-announced-for-bangladesh-tour-ravindra-jadeja-and-yash-dayal-out.jpg

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव, दो स्टार खिलाड़ी बाहर।

India squad for Bangladesh tour : बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के बाद दिसंबर में बांग्लादेश में आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया में दो बड़े बदलाव करते हुए स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज यश दयाल को बाहर कर दिया है। इनके स्थान पर बाएं हाथ के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि रविंद्र जडेजा अभी घुटने की चोट से उबर नहीं पाए हैं और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। घुटने की चोट के कारण सर्जरी के लिए स्टार ऑलराउंडर को भारत का एशिया कप छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर होना पड़ा।

बता दें मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे और टेस्ट दोनों टीमों के लिए टीम की घोषणा करते समय कहा था कि रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल करना उनकी फिटनेस पर निर्भर होगा। फिलहाल जडेजा को वनडे मैचों से बाहर किया गया है। अब यह देखना होगा कि वह वनडे सीरीज के बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। फिलहाल रविंद्र जडेजा के स्थान पर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

4 दिसंबर को खेला जाएगा पहला वनडे

वहीं, उत्तर प्रदेश और गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज यश दयाल, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में पहली बार जगह बनाई थी, लेकिन वह भी शारीरिक समस्या के चलते तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीआई ने यह दयाल की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया है। इस सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर मीरपुर में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े -हार्दिक पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-विराट और रोहित भी नहीं कर सके ये कमाल

बांग्लादेश दौरे पर वनडे के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

यह भी पढ़े - विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे सूर्यकुमार, बन सकते हैं ऑल टाइम ग्रेट