क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI: यह मैच जीतते ही इतिहास रच देगा न्यूजीलैंड, 50 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा!

New Zealand to Create History: इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का ऐतिहासिक मौका है, जो 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

2 min read
Jan 18, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा (फोटो- IANS)

India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड की टीम अभी भारत के दौरे पर है। यहां खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज अब रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर आकर खड़ी हुई है। पहले मैच में भारत ने करीबी जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाई थी, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार वापसी की। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड तीसरा वनडे जीतता है, तो यह भारतीय धरती पर उसके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। अगर न्यूजीलैंड इस मैच में भारत को हराने में सफल रहता है, तो वह भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतेगा, जो पिछले करीब 50 सालों में कभी नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ, 3rd ODI: इंदौर की ओस टॉस को बना देगी सबसे बड़ा फैक्टर? दूसरे वनडे की यह गलती दोहराना नहीं चाहेगा भारत

बदलेगा 50 साल का इतिहास

न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय धरती पर पिछले करीब 50 सालों में कभी कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है। अगर न्यूजीलैंड तीसरा वनडे जीतता है, तो यह भारत में उसकी पहली वनडे सीरीज जीत होगी। पिछले पांच दशकों में कई बार दौरे करने के बावजूद टीम यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। यह जीत न केवल रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगी, बल्कि न्यूजीलैंड क्रिकेट के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देगी। क्योंकि इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड अपेक्षाकृत कम अनुभवी टीम के साथ खेलेगी। टीम के अधिकतर खिलाड़ी चोटिल हैं और कई खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए आराम दिया गया है।

डेरिल मिचेल भारत के लिए बन सकते हैं खतरा

होलकर स्टेडियम की सपाट पिच न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकती है। यह पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अभी काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पिछले दोनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा और अच्छी गति से रन बनाए। भारत के लिए खासकर डेरिल मिचेल एक चुनौती साबित हो सकते हैं, जिन्होंने दोनों ही मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। मिचेल सीरीज में अभी टॉप स्कोरर हैं।

ये भी पढ़ें

VHT Final: सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच खिताबी जंग, विदर्भ लगातार दूसरी बार फाइनल में, सौराष्ट्र को तीसरे खिताब की तलाश
Also Read
View All
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार इस सीजन बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, प्रियांश और श्रेयस के बाद शेडगे ने खेली तूफानी पारी

टीम में जगह पक्की करने के लिए डेस्परेट थे संजू सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह टूट गए थे

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नहीं इन दो भारतीय बल्लेबाज ने मिचेल स्टार्क को मैच की पहली ही गेंद पर मारा छक्का

PBKS vs DC: ‘करो या मरो’ मुक़ाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, बादल दी आधी टीम, इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

कैमरे में कैद हो गई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ये हरकत, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माया, 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए