गुवाहाटी की पिच आम तौर पर पाटा होती है और यहां जमकर रन बनाते हैं। यहां लाल मिट्टी की पिच है जिसमें हल्की घास की परत है। ऐसे में ठंड और पिच पर मौजूद नमी गेंदबाज़ों को लंबे समय तक स्विंग दे सकती है, जिससे गेंद में अतिरिक्त मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
India vs New Zealand 3rd T20 Pitch report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला कल यानि 25 जनवरी को खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की नज़रें सीरीज बचाने पर होंगी। टीम को पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
गुवाहाटी की पिच आम तौर पर पाटा होती है और यहां जमकर रन बनाते हैं। यहां लाल मिट्टी की पिच है जिसमें हल्की घास की परत है। ऐसे में ठंड और पिच पर मौजूद नमी गेंदबाज़ों को लंबे समय तक स्विंग दे सकती है, जिससे गेंद में अतिरिक्त मूवमेंट देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में इस मुकाबले में यह परिस्थितियां गेंदबाज़ों के लिए बेहद लुभावनी होंगी, जबकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों के लिए शुरुआती कुछ ओवर क्रीज़ पर बिताना कठिन होगा। लेकिन उसके बाद गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी और मैच हाई स्कोरिंग होने की संभावना है।
25 जनवरी को गुवाहाटी का मौसम साफ रहेगा। दिन के समय वह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां रविवार को बारिश होने की संभावना न के बराबर है और उमस 52% तक रहेगी। मैच के दौरान हवा 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग की मानें तो बारिश मुकाबले में खलल नहीं डालेगी और फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ ले सकते हैं। उम्मीद है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का क्रिकेट देखने को मिलेगा।