क्रिकेट

लगातार 2 जीत के बावजूद इन खिलाड़ियों ने बढ़ाई चिंता, गुवाहाटी टी20 में हुए फ्लॉप, तो हो सकते हैं बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच में भारत चाहेगा कि टीम के प्रमुख खिलाड़ी अपनी फॉर्म में वापस आ जाए और वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी पुख्ता कर लें।

2 min read
Jan 24, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ खामोश रहा है संजू सैमसन का बल्ला (PC: IANS)

India vs New Zealand 3rd T20, Players to Watch out for: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत काफी रोचक अंदाज में हुई है। पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड सीरीज को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

इस सीरीज में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, अब उनसे इसी प्रदर्शन की फिर से उम्मीद रहेगी। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है और टीमों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। ये खिलाड़ी आने वाले टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा हैं, इससे इनका अच्छा प्रदर्शन करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20i: धमाकेदार जीत के बावजूद हो सकते हैं भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव! जानें कौन IN और कौन होगा OUT

सैमसन की फॉर्म पर सवाल

भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी उम्मीदें थीं। उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर कर उन्हें फिर से अपना ओपनिंग स्लॉट दिया गया। उनकी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पहले ढेरों रन बटोरे हैं। लेकिन इस सीरीज में संजू का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहले मैच में 10 रन और दूसरे मैच में मात्र 6 रन बनाकर वह आउट हो गए। अब देखना यह होगा कि तीसरा मुकाबला क्या उनकी फॉर्म को वापस दिलवा सकता है या फिर आगे के मुकाबलों में ईशान किशन उनके स्थान पर ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

गायब है अर्शदीप सिंह की धार

टी20 में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। खासकर सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटा दिए और कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी। पहले मैच में भी केवल एक सफलता ही उनके हाथ लगी थी। अगर अर्शदीप की ऐसी फॉर्म जारी रहती है, तो वर्ल्ड कप में यह भारत के लिए एक चुनौती बन सकता है। क्योंकि अर्शदीप की गेंदबाजी पर भारत काफी निर्भर करता है।

बुमराह भी तलाश रहे फॉर्म

बुमराह किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए अहम गेंदबाज हैं और इसी के चलते उन्हें दूसरे टी20 में आराम दिया गया था, जिससे कि वर्ल्ड कप के लिए वह फिट रह सके। लेकिन सीरीज के पहले मुकाबले में उनसे भी वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है। उस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में 29 रन लुटाए थे और कोई विकेट भी हासिल नहीं कर पाए। बुमराह के स्तर के गेंदबाज के लिए इस प्रकार का प्रदर्शन किसी भी टीम के लिए चिंताजनक हो सकता है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर होंगे आमने-सामने! जानें कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला

Also Read
View All

अगली खबर