क्रिकेट

IND vs NZ: अगर बारिश से रद्द हुआ टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल तो भारत या न्यूजीलैंड कौन बनेगा चैम्पियन? समझें ICC का नियम

आईसीसी के नियमों के अनुसार फ़ाइनल मुक़ाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर इसके बावजूद यह मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

2 min read
Mar 06, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल खेला जाएगा ( Photo - EspnCricInfo)

India vs New Zealand, Final, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 8 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच अगर बारिश की वजह से धुल जाता है तो कौन सी टीम चैम्पियन घोषित की जाएगी, ये एक बड़ा सवाल है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के अनुसार फ़ाइनल मुक़ाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। इसका मतलब अगर 8 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अगर बारिश के कारण 8 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन यानि 9 मार्च वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां 8 मार्च को छोड़ा था।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा नहीं फ़ाइनल से पहले ये खिलाड़ी बना भारतीय टीम का सरदर्द, सुपर 8 में रहा है सुपर फ्लॉप

दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा

मैच को पूरा करने के लिए दोनों दिनों पर एक्स्ट्रा टाइम (फाइनल के लिए 120 मिनट तक) दिया जाता है, और जरूरत पड़ने पर ओवर कम करके भी मैच कराने की कोशिश की जाती है। अगर इसके बावजूद यह मैच रद्द हो जाता है तो ICC के नियमों के अनुसार दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

टी20 में भारत न्यूजीलैंड से आज तक एक भी मुक़ाबला नहीं जीत पाया है। दोनों टीमें तीन बार आमने -सामने आई हैं और तीनों की बार कीवी टीम ने भारत की शिकस्त दी है। दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 के सुपर सिक्स मुक़ाबले में आमने सामने आई थीं, तब कीवी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड ने 47 रन से भारत को हराय था। वहीं 2021 में कीवी टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज़ की थी। ओवरऑल आंकड़ों पर नज़र डालें तो न्यूजीलैंड और भारत के बीच अबतक 30 टी20 मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 11 में जीत हासिल की है। भारत को मिली इन 18 जीतों में 2 जीत सुपर ओवर की भी हैं।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: मात्र चार मैच में संजू सैमसन ने लगाई छक्कों की झड़ी, तोड़ रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड

Also Read
View All
नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को सरेआम कहा ढोंगी बाबा, गलत भविष्यवाणी पर जमकर सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

संजू सैमसन का बड़ा खुलासा: वर्ल्ड कप से पहले खुद को किया था कमरे में कैद, सोशल मीडिया और फोन भी कर दिया था बंद!

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा नहीं फ़ाइनल से पहले ये खिलाड़ी बना भारतीय टीम का सरदर्द, सुपर 8 में रहा है सुपर फ्लॉप

सेमीफाइनल की पहली ही गेंद पर बुमराह ने रचा इतिहास, इतने विकेट के साथ अब 7 भारतीय दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

अरे रुको! आउट नहीं है… डॉट बॉल को आउट समझ खुशी से झूम उठीं साक्षी, पीछे खड़े धोनी का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

अगली खबर