क्रिकेट

Ind vs Pak Live Streaming: एशियन गेम्स में अब होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें लाइव

Ind vs Pak Final Live Streaming: भारत ने एशियन गेम्‍स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा। इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण भारत में कब-कहां देख सकते हैं? आइये आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
India vs Pakistan
पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में शॉट खेलते ईशान किशन। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Pakistan Final Live Streaming: एशियन गेम्‍स में मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 124 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम गोल्‍ड मेडल के लिए फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से भिड़ेगी। इस मुकाबले में जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने खिताब को बचाने उतरेगी, तो वहीं पाकिस्‍तान की टीम भी गोल्‍ड जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच को भारत में कब-कहां लाइव देखा जा सकता है? आइये जानते हैं।

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स का क्रिकेट इवेंट में फाइनल मुकाबला शनिवार 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन घोषित करेंगे।

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कौन से टीवी चैनल पर होगा?

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर किया जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम पाकिस्‍तान एशियन गेम्स फाइनल की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

एशियन गेम्‍स 2026 में भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और विपराज निगम।

एशियन गेम्‍स 2026 में पाकिस्‍तान की टीम

साहिबज़ादा फरहान (कप्‍तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेट कीपर), माज़ सदाकत, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफ़ात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकीम, हैदर अली, आकिफ जावेद, साद मसूद और अली रजा।

Updated on:
01 Oct 2026 02:24 pm
Published on:
01 Oct 2026 02:01 pm