2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pak vs Ban: पाकिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह, सिल्‍वर मेडल भी किया पक्‍का

Pak vs Ban 1st semi final Highlights: एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। जहां उसका मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका दूसरे सेमीफाइलन की विजेता टीम से होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 01, 2026

Pak vs Ban 1st semi final Highlights

एशियन गेम्‍स में पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश टीम के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: IANS)

Pak vs Ban 1st semi final in Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में पहला सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। बारिश बाधित 13 ओवर के इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान ने 11.3 ओवर में लक्ष्‍य को हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह पक्‍की कर ली। इसके साथ ही एशियन गेम्‍स में पाकिस्‍तान का सिल्‍वर मेडल भी पक्‍का हो गया है।

गीले आउटफील्ड वजह से सात ओवर की कटौती

बारिश की वजह से गीले आउटफील्ड के कारण 20 ओवर की जगह 13 ओवर के मैच में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 45 के स्कोर पर अपने शीर्ष 4 बल्लेबाज गंवा दिए। यहां से तौहिद हृदोय और मोसद्दक हुसैन ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 53 रन की अहम साझेदारी की। तौहिद 25 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। मोसद्दक ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। आखिरी ओवरों में मेहदी हसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 111 रन तक पहुंचाया।

सुफियान मुकीम ने झटके तीन विकेट

तौहिद और मोसद्दक के बीच हुई साझेदारी के बाद बांग्लादेश का स्कोर 125 के करीब जाता नजर आ रहा था, लेकिन इन दोनों का विकेट लेकर और निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की छूट न देकर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। पाकिस्तान के लिए स्पिनर सुफियान मुकीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। मुकीम ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। अराफात मिन्हास ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सईम अयूब ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया।

हसन और अब्‍दुल ने दिलाई जीत

112 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। उसने महज 6 के स्‍कोर पर पहली ही ओवर में साहिबजादा फरहान (1) और फिर 16 के स्‍कोर पर माज सदाकत (15) दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए। इसके बाद पाकिस्‍तान को 38 के स्‍कोर पर तीसरा झटका सैम अयूब के रूप में लगा। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। फिर 53 के स्‍कोर पर उस्‍मान खान (14) भी आउट हो गए। इसके बाद हसन नवाज (27) और अब्‍दुल समद (30) ने नाबाद रहते हुए पाकिस्‍तान को 9 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।