क्रिकेट

IND vs PAK: इस वजह से पाकिस्तान से खेलना पड़ रहा है क्रिकेट, यशस्वी जायसवाल के कोच ने बताई हकीकत!

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच होने वाला है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध रखने से इनकार कर दिया था।
2 min read
Sep 11, 2025
Ind vs Pak T20 Asia Cup 2025 Shaheen Afridi
जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी (फोटो- IANS)

IND vs PAK in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला जाना है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम फील्ड पर आमने-सामने है। भारत में इस मैच को लेकर विरोध हो रहा है। यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह का कहना है कि एशिया कप में भारतीय टीम को और पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से खेलना पड़ रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से हो रहा मैच

ज्वाला सिंह ने कहा, "पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से मैच चर्चा में है। पहले बीसीसीआई इस मैच को लेकर असमंजस में थी। लेकिन, यह एशिया कप है और दूसरी टीमें भी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से यह मैच हो रहा है। एक भारतीय होने के नाते मैं इस मैच का समर्थन नहीं करूंगा, लेकिन एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते अगर बीसीसीआई ने इस मैच को कराने का निर्णय लिया है, तो मैं इसका स्वागत करूंगा।"

उन्होंने कहा, खिलाड़ियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमारी सेना ने जिस तरह पहलगाम हमले का बदला लिया और आतंकी ठिकाने नष्ट किए, हम चाहेंगे कि हमारे खिलाड़ी उसी तरह पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करें। इसे हमें खुशी होगी। हाल में हुए मुकाबलों में भारतीय टीम ने अधिकांश मुकाबले जीते हैं। इसलिए मैच के दौरान ज्यादा दबाव पाकिस्तान पर रहेगा।

IND vs PAK मैच का विरोध

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच होने वाला है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध रखने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान मैच की स्वीकृति सरकार ने एशिया कप को वैश्विक टूर्नामेंट बताते हुए दी है। सरकार के इस फैसले के विरोध हो रहा है।

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा