क्रिकेट

IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारती फुलमाली को मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैदान पर अबतक आठ टी20 मुकाबले खेले गए हैं। सभी मुक़ाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
2 min read
Jun 14, 2026
India vs Pakistan T20 World Cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। (photo - BCCI)

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे इस मैच से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत कर रही हैं।

भारती फुलमाली को मिला मौका

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं, पिछले वर्ल्ड कप से हमें आत्मविश्वास मिला है। असल बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है, जिसके लिए हम तैयार हैं। भारती (फुलमाली) आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर्स और दो मीडियम पेसर्स के साथ उतर रहे हैं।"

फातिमा सना ने टॉस के दौरान क्या कहा

वहीं, पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा, "टॉस जीतकर हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है। एक टीम के तौर पर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। भले ही पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, लेकिन हमारी गेंदबाजी भी मजबूत है।"

भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण है, खासकर टॉप ऑर्डर में, जहां स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शुरुआत से ही मैच की गति तय कर सकती हैं। भारत के पास एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान की युवा टीम मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी।

भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों देशों ने अब तक कुल 16 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मैचों में बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 3 मैच ही अपने नाम कर सकी है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 6 मैचों में बाजी मारी है। वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत नसीब हुई है। आखिरी बार जब दोनों टीमें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल।

Updated on:
14 Jun 2026 06:52 pm
Published on:
14 Jun 2026 06:37 pm
Also Read
View All
मैच शुरू होते ही जापानी खिलाड़ी ने बना दिया रिकॉर्ड, टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर

IND-W vs SL-W, Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने एशियन गेम्स का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

INDW vs SLW: स्मृति मंधाना ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, वूमेंस टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली बल्लेबाज

INDW vs SLW: गोल्ड मेडल मैच में शेफाली वर्मा का आया तूफान, टी20 क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाली बन गईं पहली खिलाड़ी

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल शुरू, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला