14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें एजबेस्टन की पिच का हाल

IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड होती है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 14, 2026

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। (photo - BCCI)

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup 2026, Pitch report: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मैच से दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। ऐसे में आइए इस मैच से पहले जानते हैं एजबेस्टन की पिच और मौसम का हाल।

ऐसी है एजबेस्टन की पिच

एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड होती है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और अच्छी पेस और बाउंस मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर पिच थोड़ी स्लो हो सकती है, तब स्पिनर्स और वैरिएशन वाले गेंदबाज प्रभावी होते हैं। हाइब्रिड पिच होने से यह टिकाऊ और अच्छी क्वालिटी की रहती है।

एजबेस्टन मैदान का रिकॉर्ड

इस मैदान पर अबतक आठ टी20 मुकाबले खेले गए हैं। सभी मुक़ाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 221/5 है। वहीं लोएस्ट स्कोर 121 का है।

भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों देशों ने अब तक कुल 16 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मैचों में बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 3 मैच ही अपने नाम कर सकी है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 6 मैचों में बाजी मारी है। वहीं, पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत नसीब हुई है। आखिरी बार जब दोनों टीमें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

बर्मिंघम के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 14 जून को बर्मिंघम का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के 10% चांस है। मैच के दौरान उमस 66 % रहेगी। वहीं हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह।

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इराम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डियाना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।