क्रिकेट

INDvSA: दूसरे वनडे के समय में हुआ बदलाव, अब से थोड़ी देर बाद ही होगा टॉस

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के समय में बदलाव किया गया है। अब से कुछ देर बाद मैच का टॉस होगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2018, 11:51 AM IST
ind vs sa

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 6 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज (रविवार) को खेला जाना है। सेंचुरियन में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की कोशिश जीत के हैट्रिक को पूरा करने की होगी। जबकि मेजबान टीम अपने दो दिग्गजों के चोटिल होने के कारण विपरित परिस्थिती में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को जीतने के बाद एकदिवसीय सीरीज का भी पहला मैच जीता था।

मेजबान टीम की मुसीबतें
पहले से ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी साउथ अफ्रीका की टीम के लिए मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज एबी डिविलीयर्स के बाद कप्तान फॉफ डु प्लेसी भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। बता दें कि फाफ इनफॉर्म बल्लेबाज थे। सीरीज के पहले मैच में फाफ ने शानदार शतक बनाया था।

कप्तानी का जिम्मा मार्कराम को
फाफ के चोटिल होने के कारण मेजबान टीम की कमान एडिन मार्कराम को दी गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका का यह फैसला चौकाने वाला है। कारण कि हाशिम अमला और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों के रहते मात्र 2 वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले मार्करम कप्तानी करेंगे। दूसरे मैच में फाफ की जगह पर फरहान बेहरदीन और डिविलियर्स के स्थान पर हेईनरिक क्लासेन को टीम में जगह मिली है।

समय में किया गया बदलाव
भारत और साउथ अफीका के बीच खेले जाने वाले इस दुसरे वनडे के समय में बदलाव किया गया है। पहला वनडे डरबन में शाम 4:30 से खेला गया था। लेकिन दूसरे वनडे के समय को परिवर्तित करके भारतीय समयानुसार 1:30pm कर दिया गया है, भारत और साउथ अफ्रीका के कप्तान दोपहर एक बजे टॉस के लिए निकलेंगे।

सेंचुरियन में भारत का प्रदर्शन
सेंचुरियन के मैदान पर भारत की टीम के लिए इतिहास डरबन के मुकाबले काॅफी अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां नौ मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से पांच बार मेजबान टीम ने जीत हासिल की है जबकि दो बार भारत जीता है तथा दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। भारत ने सेंचुरियन में सभी टीमों के खिलाफ कुल 11 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे 4 में जीत मिली है जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Published on: