क्रिकेट

INDvSA: वे 10 खास रिकॉर्ड, जो सेंचुरियन वनडे के दौरान बने

विराट कोहली के साथ-साथ और भी कई क्रिकेटरों ने सेंचुरियन में खास रिकॉर्ड कायम किए। जानें, उन 10 खास रिकॉर्डों के बारे में...
3 min read
• •
Updated: 17 Feb 2018, 9:27 AM IST
team india

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने 8 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। मैच में कप्तान कोहली ने बेहतरीन शतक बनाया। कोहली ने 96 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों और 2 छ्क्कों की मदद से 129 रनों की विराट पारी खेली। वे अंत तक नाबाद रहे। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए थे। जिसे भारतीय टीम ने 33 ओवर में भी दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में एक साथ कई रिकॉर्ड कायम हुए। आईए नजर डालते है उन खास रिकॉर्डों पर...

500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली -
कप्तान कोहली ने 6 मैचों की इस सीरीज के दौरान तीन शतक सहित 500 से ज्यादा रन बनाए। वे एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में 500 के ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इस सीरीज में कोहली के बल्ले से कुल 558 रन निकले।

कैच का शतक पूरा किया-
इस मैच में कोहली ने फिल्डिंग में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने 2 शानदार कैच लपकते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में अपने कैचों का सैकड़ा पूरा किया। उनके नाम पर अब 100 कैच दर्ज हो गया।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा -
साल 2018 में अभी मात्र 47 दिन बीते है। इन 47 दिनों में भी विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। इसके पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने साल 2003 के विश्वकप में किया था, लेकिन उन्होंने इस आंकड़े को पार करने के लिए 69 दिन लिये थे।

सबसे तेज 17000 हजार रन
शुक्रवार को अपनी शतकीय पारी के दौरान जैसे ही कोहली ने अपना 31वां रन बनाया, वैसे ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 17000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने ये रन मात्र 361 पारियों में कर दिखाया। आपको बता दें कि कोहली ने सबसे कम मैचों में 16000 और 15000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किये थे।

इस टूर पर पूरे किए 800 इंटरनेशनल रन
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर कुल 800 इंटरनेशनल रन बनाए। इस दौरान उन्होने तीन टेस्ट और 6 वनडे मैचों की सीरीज खेली जिसमें 3 वनडे और 1 टेस्ट शतक भी शामिल है।

शार्दुल ठाकुर की बेहतरीन गेंदबाजी-
इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को आउट किया। एशिया के बाहर शार्दुल ठाकुर का यह पहला मैच था। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड सुधारा।

धोनी ने पूरे किए 600 कैच -
इस मैच में बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 कैच पूरे किए। ऐसा करने वाले वह देश के पहले और विश्व के तीसरे कीपर बने। धोनी से आगे मार्क बाउचर (953) और एडम गिलक्रिस्ट (813) हैं।

चहल और यादव की जोड़ी-
इस द्विपक्षीय सीरीज में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर कुल 33 विकेट हासिल किए। किसी एक द्विपक्षीय सीरीज में स्पिन गेंदबाजो द्वारा लिए विकटों में यह जोड़ी चौथे स्थान पर रही। जबकि भारतीय नजरिए से ये किसी भी स्पिनर जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कुलदीप का खास रिकॉर्ड-
कुलदीप यादव ने इस सीरीज में 17 विकेट हासिल किया। किसी एक द्विपक्षीय सीरीज में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे स्पिन गेंदबाज रहे। युजवेंद्र चहल (16) का नाम चौथे स्थान पर आता हैं।

28वीं बार मैन ऑफ द मैच बने कोहली -
एक कप्तान के रूप में किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (558) ने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बैली (478) का रिकॉर्ड तोड़ा। यह 28वां ऐसा मौका रहां, विराट कोहली ने ”मैन ऑफ़ द मैच” का अवार्ड जीता हो और छठी बार ”मैन ऑफ़ द सीरीज” का। बतौर कप्तान एकदिवसीय सीरीज में सबसे ज्यादा बार ”मैन ऑफ़ द सीरीज” का अवार्ड जीतने के मामले में विराट कोहली तीन ने मोहम्मद अजहरूदीन की बराबरी की।

Published on: