3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SAWvINDW: मिताली और मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी से भारत ने दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा

इस मैच में मिताली राज ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। मिताली टी-20 में लगातार चार अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Feb 2018, 8:11 PM IST

cricket

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी के दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार सफर जारी है। एकदिवसीय सीरीज को 2-1 के अंतर से जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में भी 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ईस्ट लंदन में आज (शनिवार) को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट के अंतर से करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से मिताली राज और स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 76 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली मिताली राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी अफ्रीकी टीम -
मैच में टॉस हारकर अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना पाने में नाकाम रहा। यूं तो कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली थी। लेकिन वे लंबी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में 29 रन के स्कोर पर लगा था। पूरी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को न केवल शांत रखा बल्कि नियमित अंतराल पर पवेलियन का रास्ता दिखाती रहीं। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सुन लुस (33) ने बनाया। भारत की ओर से पुनम यादव और अंजु पाटिल को 2-2 सफलता हाथ लगी। जबकि पूजा और शिखा को एक-एक सफलता मिली। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 142 रन बना सकी।

भारत की ठोस शुरुआत-
143 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मिताली राज और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मृति 42 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिताली के साथ आसानी से टीम को जीत दिला दी। मिताली 61 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद लौटी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मिताली ने बनाया खास रिकॉर्ड -
मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाली भारतीय बल्लेबाज मिताली राज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मिताली टी-20 में लगातार चार मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी। मिताली ने टी-20 इंटरनेशनल की पिछली चार पारियों में क्रमश: 62, 73, 54 और 76 रनों की पारी खेली। बता दें कि मिताली के नाम पर वनडे क्रिकेट में भी एक ऐसा ही खास रिकॉर्ड दर्ज है। मिताली वनडे में लगातार सात पारियों में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की इकलौती बल्लेबाज हैं।