क्रिकेट

सबसे बड़ी हार…नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिर थम गया विजयरथ, 2023 के फाइनल में रोहित शर्मा एंड कंपनी झेल चुकी है जख्म

India vs South Africa: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी शिकस्त है।

2 min read
Feb 23, 2026
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने झेली सबसे बड़ी हार। आउट होकर पवेलियन जाते तिलक वर्मा। (इमेज सोर्स: आईएएनएस)

T20 World Cup 2026 Biggest Defeat India: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार की रात भारतीय फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं रही। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया का विजयरथ एक बार फिर थम गया। जी हां, वो भी इतिहास की सबसे बड़ी हार के साथ। साउथ अफ्रीका के 187 रनों के जवाब में पूरी भारतीय टीम सिर्फ 111 पर ढेर हो गई। 76 रनों से मिली यह शिकस्त न सिर्फ रिकॉर्ड-तोड़ हार है, बल्कि 2023 के फाइनल की कड़वी यादें भी ताजा कर गई, जिसे रोहित शर्मा एंड कंपनी में झेली थी। मैदान में बैठे फैंस से लेकर टीवी के सामने बैठे दर्शक, हर कोई मायूस नजर आया।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप में जीत की पटरी से उतरी भारतीय टीम, अब समझें कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत

इसी मैदान पर भारत ने गंवाया था वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल

बता दें इससे पहले भारत को टी20 में इतनी बड़ी हार साल 2010 में मिली थी, जब ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया ने उसे 49 रन से हराया था। फिर 2016 में नागपुर में न्यूजीलैंड से 47 रन की हार मिली। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह शिकस्त भारत की टी20 इंटरनेशनल मैचों में रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत इससे पहले 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से 80 रन से हारा था।

यह भारत की टी20 मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में भी पहली हार है, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद। इन दो सालों में भारत ने 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक बेनतीजा रहा और सिर्फ एक मैच हारा।

इसी अहमदाबाद के मैदान पर भारत ने वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भी ऑस्ट्रेलिया से गंवाया था। उस फाइनल के बाद यह भारत की किसी भी आईसीसी इवेंट में 18 मैचों बाद पहली हार है।

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने मजबूत प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन ठोके, ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं भारत की ओर से सिर्फ जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अच्छा रहा, उन्होंने 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 18.5 ओवर में ही पूरी तरह लड़खड़ा गया। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, लेकिन टीम को संभाल नहीं सके। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट लिए और भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव की एक गलती पड़ी भारी, सुपर 8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

Also Read
View All

अगली खबर