क्रिकेट

Ind vs Sri: पहला टी-20 कटक में आज, जानें क्या होगी दोनों टीमों की रणनीति

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज कटक में खेला जाना है।

3 min read

नई दिल्ली। टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में करारी मात देने के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें टी-20 पर टिक गई है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को कटक में खेला जाना है। जिसके लिए दोनों टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेहमान श्रीलंका की टीम क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पुरानी बातों को भूलते हुए नई शुरुआत करना चाहेगी। तो मेजबान टीम की कोशिश लगातार तीसरी सीरीज जीत की होगी। टीम इंडिया की कमान फिर से रोहित शर्मा के हाथों में होगी। बता दें कि इसी साल श्रीलंका के दौरे पर गई टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसके घर में ही तीनों प्रारुपों मात दी थी।

टी-20 में टीम इंडिाया के पास बढ़त
टी-20 में भारत के पास श्रीलंका पर बढ़त है। भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारुप में श्रीलंका के खिलाफ 7 मैच जीते हैं जबकि चार में उसे हार मिली है। इस मैदान पर हालांकि भारत का पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था। 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने उसे सिर्फ 92 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

टीम इंडिया की रणनीति
इस सीरीज में रोहित के पास शिखर धवन के अलावा लोकेश राहुल के रूप में एक और सलामी जोड़ीदार मौजूद है।
टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मध्यक्रम में टीम को संभालने के लिए तैयार हैं। उनके जिम्मे श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ियों को निखारने का जिम्मा है। अय्यर ने वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक जड़े थे। वह टी-20 में भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। इनके अलावा टीम के पास दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के निचले क्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।

बुमराह पर होगा बड़ा दारोमदार
गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसा टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज है। हालांकि उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में उनके साथ नहीं है। बुमराह को हालांकि मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी जैसे युवा और प्रातिभाशाली खिलाड़ियों के साथ गेंदबाजी का भार साझा करना होगा। घरेलू क्रिकेट में सिराज और थंपी के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि यह दोनों मौका मिलने पर टीम को निराश नहीं करेंगे। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के रूप में भी टीम के पास अच्छा विकल्प है। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव भी है।

मेहमान टीम की रणनीति
पहले टेस्ट और पहले वनडे में भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली श्रीलंकाई टीम टी-20 सीरीज के पहले मैच में भी चमत्कारिक प्रदर्शन दोहरा सकती है। टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में उपुल थरंगा और एंजेलो मैथ्यूज की होगी। इन दोनों दिग्गजों का मौजूदा फार्म काबिलेतारिफ है। साथ ही ये किसी भी समय किसी भी मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं। पिछला रिकॉर्ड देखें तो श्रीलंका इस मैच में लगातार पांच टी-20 मैच हारने के बाद उतर रही है। हालांकि इसके बाद भी टीम नई शुरुआत करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। टीम को विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लकमल से रहना होगा सावधान
गेंदबाजी की बात की जाए तो मेहमान टीम पूरी तरह से अपने स्ट्राइक गेंदबाज सुरंगा लकमल के ऊपर निर्भर करेगी। लकमल ने टेस्ट और वनडे दोनों में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके अलावा नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो के ऊपर भी लकमल का साथ जेने की जिम्मेदारी है। सचिथ पथिराना के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी, हालांकि टी-20 में सचिथ को ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वनडे प्रदर्शन को देखते हुए उनसे टीम को उम्मीदें जरूर होंगी।

टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्ड़ा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट।

श्रीलंका : थिसारा पेररा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा।

ये भी पढ़ें

ICC ranking : वनडे के टॉप फाइव में पहुंचे रोहित, गब्बर और चहल को भी बड़ा फायदा
Published on:
19 Dec 2017 07:00 pm
Also Read
View All