क्रिकेट

दूसरे दिन की दो चुनौती, एक तो लकमल दूसरी बारिश, पार पाना होगा अग्निपरीक्षा जैसा

बारिश और लकमल की आग उफनती गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाजों को अग्निपरीक्षा पास करने की चुनौती होगी।
3 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 10:27 PM IST
ind vs sri

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को एक बार फिर अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। शुक्रवार को जब भारतीय बल्लेबाज फिर से बल्लेबाजी करने उतरेंगे तब क्रीज पर मौजूद चेतेश्वर पुजारा और आंंजिक्य रहाणे पर बड़ी जिम्मेबारी होगी। टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज माने जाने वाले इन दोनों बल्लेबाजों को लकमल की गेंदबाजी के साथ-साथ बारिश की चुनौती से भी सामना करना पड़ेगा। पुजारा अब तक 43 गेंदे खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 08 रन बनाये हैं। रहाणे पांच गेंदों का सामना कर चुके हैं, हालांकि अभी उन्हें खाता खोलना बाकी है। रहाणे और पुजारा शुक्रवार को कैसी बल्लेबाजी कर पाते हैं, इसपर मैच का पूरा रुख निर्भर करेगा। इन दोनों के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम में रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार है। जो अच्छी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बारिश के बाद गेंदबाजों को सहायता मिलती इस पिच भारतीय निम्न क्रम के बल्लेबाज कितना टिक पाते है, ये देखने वाली बात होगी।

पहले दिन भारत का रहा खस्ता हाल

पूरे दिन महज 11.5 ओवर ही फेंके जा सके। जिसमें भारत अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खोकर 17 ही रन बना सकी। भारत को पहला झटका मैच की पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल के रूप में लगा। राहुल को सुरंगा लकमल ने पहली ही गेंद पर राहुल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया। जिसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (08) और कप्तान विराट कोहली(00) पर आउट हुए। स्टम्प्स के समय चेतेश्वर पुजारा आठ और उपकप्तान आंजिक्य रहाणे खाता खोले बिना क्रीज पर थे।

पुजारा और रहाणे से आस
शुरुआती तीन विकेटों को खो चुकी भारतीय टीम की निगाहें अब रहाणे और पुजारा पर टिकी होगी। ये दोनों टेस्ट के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। साथ ही लंबी पारी खेलने में माहिर दोनों बल्लेबाजों पर मैच में भारत की वापसी कराने का दारोमदार होगा। पहले दिन श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने पिच की नमी और हवा में ङ्क्षस्वग कर पूरा फायदा उठाया और वे दूसरे दिन भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे। जिससे भारतीय बल्लेबाजों को संभल कर खेलना होगा।

आज भी बारिश की आशंका
कोलकाता में आज भी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। बंगाल की खाड़ी में दबाव की स्थिति कम होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में बारिश का खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले मैच के पहले दिन पहला सत्र बारिश में धुल गया। मैच की शुरूआत सुबह तय समय के अनुसार साढ़े नौ बजे होनी थी जबकि टॉस का निर्धारित समय नौ बजे था। सुबह मैच के लिये ग्राउंड को सूखा रखने के लिये ग्राउंड स्टाफ की ओर से हर संभव प्रयास किये गये और सुपर सॉपर का भी उपयोग किया गया।

पहले दिन लकमल की आंधी
बारिश के बाद कोलकाता की पिच पर सुरंगा लकमल की आंधी का नजारा देखने को मिला। सुरंगा ने पहले दिन छह ओवरों की गेंदबाजी की। जिसमें लकमल भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब रहे। मजे की बात यह रही कि लकमल की फेंकी गई ३६ गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके।

छठीं बार शुन्य पर आउट हुए कोहली
दो विकेटों को खो चुकी भारतीय टीम को कप्तान कोहली से काफी उम्मीदें थी। लेकिन लकमल की शानदार गेंदबाजी के सामने कोहली भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। विराट अपनी पारी की 11वीं गेंद पर वह पगबाधा हो गए। मैदानी अंपायर की ओर से आउट दिए जाने के बाद कोहली ने डीआरएस के लिये इशारा किया। लेकिन टीवी अंपायर ने भी मैदानी अंपायर का फैसला सही पाया। विराट का 61 टेस्टों में यह छठा और श्रीलंका के खिलाफ सात टेस्टों में पहला शून्य था।


विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूके राहुल
मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले राहुल के पास इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर करने का मौका था। राहुल इस मैच से पहले लगातार सात अर्धशतक बना चुके थे। इस मैच में ५० रनों से ज्यादा की पारी खेलते ही राहुल के नाम पर रिकॉर्ड दर्ज हो जाता। पहली गेंद पर अपना विकटे गंवाने वाले राहुल निराश कदमों के साथ मैदान से बाहर निकले।

Published on: