क्रिकेट

IND vs WI 3rd ODI: 400 रन लुटाने वाले गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करेगी टीम इंडिया? जानें किसका कट सकता है पत्ता

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया में बदलाव की संभावना, मोहम्मद सिराज की वापसी और अंशुल कंबोज के डेब्यू पर नजरें। जानें मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारी।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
india vs west indies 3rd odi .
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। (File Photo- IANS)

India vs West Indies, 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जहां क्लीन स्वीप पर होगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपनी लाज बचाने के लिए पूरा दमखम लगाने से नहीं चूकेगी। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम की चिंता गेंदबाजी विभाग ने जरूर बढ़ा दी होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम ने पहली बार मेजबान टीम के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार करते हुए 405/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, भारत ने 43.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया था।

400 रन के बाद किसका कट सकता है पत्ता?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर परीक्षा हुई। डेब्यू कर रहे आकिब नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन खर्च किए, जबकि वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। आकिब नबी ने किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन खर्च करने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट के सामने नबी को एक और मौका देने के बजाय अंशुल कंबोज को आजमाने का विकल्प हो सकता है। यानी अंशुल कंबोज को भी वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है।

मोहम्मद सिराज की वापसी संभव

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में बाहर बैठने वाले मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसिद्ध कृष्णा की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज को शामिल करना सबसे संभावित विकल्पों में से एक है। प्रसिद्ध कृष्णा ने सीरीज के दूसरे वनडे में सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी की थी। वह चोट के कारण फिर से गेंदबाजी नहीं कर सके थे। गौतम गंभीर ने भी दूसरे वनडे के बाद गेंदबाजों का बचाव करते हुए संकेत दिया था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम अलग-अलग विकल्पों को आजमाती रहेगी।

भारतीय स्क्वाड:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल।

वेस्टइंडीज स्क्वाड:

जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स, शेरफेन रदरफोर्ड, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, कीमो पॉल।

Updated on:
02 Oct 2026 01:44 pm
Published on:
02 Oct 2026 01:36 pm