
IND vs ZIM 2nd T20I Weather Report: भारत ने गुरुवार को हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। इस जीत के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर की नजरें अब सीरीज पर कब्जा जमाने पर हैं। लेकिन फैंस के मन में सवाल है कि क्या अगले मैच में बारिश विलेन बनेगी? आइए जानते हैं हरारे का मौसम और पहले मैच का पूरा हाल।
भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना बेहद कम है, इसलिए पूरे ओवरों का मैच होने की उम्मीद है। कल यानी 25 जुलाई, शनिवार को तापमान रहेगा 22°C।जिसमें बारिश आने की संभावना 10% है, हवा में नमी (Humidity) 45% और हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिम्बाब्वे की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी। जवाब में, भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 126 रन बनाए और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें, लगातार 6 मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अपना पहला मैच हरारे में जिम्बाब्वे खिलाफ जीता है, अब अगर भारत ये दूसरा मुकाबला हारती है तो जीत की पटरी पर चढ़ने से पहले ही उतर जाएगी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा (1 रन) के रूप में पहला झटका जल्दी लगा। लेकिन इसके बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। इसके साथ ही वैभव पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इशान किशन ने 35 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया।
इससे पहले जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर दिया। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली माधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि रवि बिश्नोई और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह टी20 सीरीज टीवी पर Unite8 Sports और DD Sports पर लाइव देखी जा सकती है। वहीं, मोबाइल पर मैच देखने के लिए FanCode (फैनकोड) का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।