क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया-ए के खिलाफ 2 अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

-भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले जुलाई में भारत-ए के खिलाफ दो वार्मअप मैच खेलेगा।-पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। नॉर्थम्पटनशायर और लीसेस्टरशायर इन दो चार दिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा।  
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 12:26 PM IST
team_india.png

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले जुलाई में भारत-ए के खिलाफ दो वार्मअप मैच खेलेगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। नॉर्थम्पटनशायर और लीसेस्टरशायर इन दो चार दिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा। पहला मैच 21 से 24 जुलाई तक नॉर्थ हेम्पटनशायर के द काउंटी ग्राउंड में होगा जबकि दूसरा 28 से 31 जुलाई तक लीसेस्टरशायर के ग्रेस रोड में खेला जाएगा।

लीसेस्टरशायर के चेयरमैन महमूद ड्यूक ने कहा, इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में इन सितारों को चार दिनों तक एक्शन में देखना पूरे विश्व के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अनूठा अवसर होगा। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि टिकटों की मांग बहुत अधिक होगी। बिक्री की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी और हम प्रशंसकों को सोशल मीडिया और आगे के विवरण के लिए लीसेस्टरशायर की वेबसाइट पर इसकी जानकारी देंगे।

दोनों मैचों के लिए टिकटों की बिक्री मार्च में होगी। जाएंगे। नॉर्थम्पटनशायर ने टिकटों की बिक्री की तारीखों की अभी घोषणा नहीं की है जबकि लीसेस्टरशायर ने कहा कि दूसरे अभ्यास मैच के लिए 15 मार्च से टिकटों की बिक्री करेगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में चार अगस्त से खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 12 अगस्त से लॉर्डस में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए लंदन का दौरा करेगी।तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले जबकि जबकि चौथा टेस्ट दो सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा। अंतिम टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

Published on: