7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर प्यार की पिच पर हुए क्लीन बोल्ड, वैशाली संग रचाई शादी

-वैशाली विश्वेश्वरन के हुए क्रिकेटर विजय शंकर-सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दी बधाई-आईपीएल 2021 में शंकर को हैदराबाद ने किया है रिटेन-आईपीएल 2020 से पहले विजय-वैशाली ने की थी सगाई-30 साल के शंकर ने श्रीलंका के खिलाफ किया था टी20 डेब्यू  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Jan 2021, 9:05 AM IST

vijay_shankar-0.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के 30 वर्षीय ऑलराउंडर क्रिकेटर विजय शंकर (Vijay Shankar) अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन (Vaishali Visweswaran) के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। इस खास मौके पर आईपीएल 2021 (IPL 2021) में विजय शंकर को रिटेन करने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने विजय की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हैदराबाद ने विजय को किया रिटेन
बता दें कि आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने क्रिकेटर विजय शंकर को रिटेन किया है। अब विजय के शादी रचाने पर हैदराबाद ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने लिखा,'हम विजय शंकर को उनके जीवन के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम आपकी अच्‍छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं।'

2020 आईपीएल से पहले की थी सगाई
गौरतबल है कि आईपीएल 2020 के लिए दुबई रवाना होने से पहले विजय और वैशाली ने सगाई की थी। शंकर ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर की थी।

क्रिकेट कॅरियर
विजय शंकर के अब तक के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2018 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टी20 में डेब्यू किया था। जबकि फरवरी 2021 में विजय ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके 3 साल बाद उन्होंने अपना सिंगल स्टेटस को छोड़ दिया और हमेशा के लिए वैशाली के हो गए।

वर्ल्ड कप टीम हिस्सा थे शंकर
तमिलनाडु निवासी विजय शंकर इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उनके सिलेक्शन को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थीं, लेकिन विजय ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया था। हालांकि, विजय शंकर को चोट के कारण बीच में ही टीम से हटना पड़ा था। उम्मीद है कि शादी के बाद अब विजय शंकर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे और एक बार फिर भारतीय टीम की ब्लू जर्सी में नजर आएंगे।