फॉलो-ऑन खेलने को मजबूर हुए थे अंग्रेज
पहली पारी में मोहम्मद अजहरुद्दीन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 371 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की टीम 163 रनों पर ऑलऑउट हो गई थी। भारत ने इसके बाद इंग्लैंड को फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर किया था, जिसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 286 रन बना पाया। भारत को अंत में जीत के लिए 82 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।