क्रिकेट

IND vs ZIM: क्या ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी भी करेंगे? बॉलिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा

15 वर्षीय इस बल्लेबाज का मुख्य फोकस बल्लेबाजी पर ही रहेगा। जोशी ने कहा, “वैभव बल्लेबाजी पर ध्यान दें। वो शानदार फॉर्म में है। हरारे उनके लिए शुभ जगह है। अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया था।”
2 min read
Jul 25, 2026
Vaibhav Sooryavanshi
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अर्धशतक लगाने का जश्‍न मनाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

Vaibhav Sooryavanshi, India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के स्टैंड-इन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बड़ा बयान दिया है। जोशी ने साफ कर दिया कि अभी युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की कोई योजना नहीं है।

15 वर्षीय इस बल्लेबाज का मुख्य फोकस बल्लेबाजी पर ही रहेगा। जोशी ने कहा, “वैभव बल्लेबाजी पर ध्यान दें। वो शानदार फॉर्म में है। हरारे उनके लिए शुभ जगह है। अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया था।” जोशी ने बताया कि वैभव की गेंदबाजी पर काम बाद में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “जब समय मिलेगा तब हम वैभव के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम करेंगे। अभी उसकी बल्लेबाजी पर फोकस करें।”

अन्य खिलाड़ियों पर जोशी की राय

जोशी ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं और पिछले कुछ सालों में काफी सुधार हुआ है। जोशी ने कहा, "अभिषेक, तिलक वर्मा और वैभव तीनों अच्छे गेंदबाज हैं। अभिषेक ने बहुत सुधार किया है। कोच हमेशा उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं।"

तिलक वर्मा के बारे में जोशी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट उनके साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “तिलक को पार्ट टाइम गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। हम उनसे बात करते हैं कि ज्यादा रन न दें, ज्यादा डॉट बॉल डालें और बेसिक्स पर फोकस रखें।”

जोशी ने ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “सूर्यांश अपनी जगह बना रहा है। हार्दिक पांड्या ने बनाई, शिवम दुबे ने बनाई। सूर्यांश उभरता टैलेंट है। हमें उसके साथ धैर्य रखना होगा। वो टी20 फॉर्मेट के लिए अच्छी चीजें कर रहा है।”

भारत आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा

भारतीय टीम दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले टी20 में मिली जीत में वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से अहम योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। मयंक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली जीत भी रही। हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मुफीद नज़र आई थी। शुरुआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली थी। वहीं, बाद में पिच पहली पारी के मुकाबले बल्लेबाजी के लिए थोड़ा आसान दिखाई दी थी। शनिवार को भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Updated on:
25 Jul 2026 03:29 pm
Published on:
25 Jul 2026 03:27 pm
Also Read
View All
जसप्रीत बुमराह-जोफ्रा आर्चर से भी आगे निकले Arshdeep Singh, देखें 2026 में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

ना अय्यर, न बुमराह अगली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये 8 स्टार खिलाड़ी, वेस्ट इंडीज के खिलाफ उतरेगी नई भारतीय टीम, जानें क्या है वजह

Ind vs Zim: ‘वह अपने आइडिया थोपते नहीं’, यश ठाकुर ने बताया अन्‍य कप्तानों से कैसे अलग हैं श्रेयस अय्यर

IND vs ZIM 2nd T20: हरारे की नई पिच पर रन बनाना नहीं है आसान लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग करने से बदल सकती है कहानी

Ind vs Zim: आज वैभव सूर्यवंशी समेत इन 4 प्‍लेयर्स होंगी सबकी निगाहें, जो अकेले मोड़ सकते हैं मैच का रुख