क्रिकेट

कोहली ने की इस नवोदित टीम की तारीफ, बताया कामयाबी का रास्ता, आप भी देखें VIDEO

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामना दी।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 11:46 AM IST
kohli

नई दिल्ली। इंसान चाहे किसी भी क्षेत्र में कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हासिल कर ले, वो अपने साथी लोगों की तरक्की पर खुश जरुर होता है। ऐसा ही आलम विराट कोहली का भी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफलतम स्टार है। हालांकि वो अपने साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ विरोधी टीमों के प्रदर्शन पर भी अक्सर ही अपनी खुशी जाहिर करते हैं। हालिया मामला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का है। जिसने पिछले दिनों अपने प्रदर्शन से सबको हैरान किया है। कोहली ने इस नवोदित टीम को सराहा और अपनी शुभकामना दी है। जिस पर लोगों ने कोहली को शुक्रिया कहा।

क्या कहा विराट ने
अपने वीडियो संदेश में विराट ने कहा कि मैं आपको टी-20 टूर्नामेंट के लिए बधाई देना चाहता हूं। क्रिकेट में आपके अब तक के सफर और भविष्य के लिए मैं आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आप लोगों को देखना हमेशा अच्छा लगता है। मैं आपके प्रदर्शन को फॉलो करता हूं। कोहली ने आगे कहा कि मैं कभी अफगानिस्तान नहीं गया लेकिन मैं इसके बारे में बहुत सी कहानियां सुनी हैं। खेल के प्रति आपके खिलाड़ि‍यों में मुझे वह जुनून नजर आता है, जो कामयाबी के लिए जरूरी है। खासतौर पर जब आपके क्रिकेटर मैदान पर होते हैं तो वह जज्बा और निखरकर आता है।

लोगों ने कोहली को कहा शुक्रिया
कोहली के इस वीडियो संदेश को अफगानिस्तान क्रिकेट काउंसिल ने ट्वीट पर साझा किया। जहां कई लोगों ने विराट को इस खूबसूरत संदेश के लिए शुक्रिया कहा। जाहिद वशीर नाम के एक यूजर ने लिखा कि कम से कम कोई तो है, जिसने हमारे देश के खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा। विराट आपको शुक्रिया।

धमाकों के बीच क्रिकेट की गुंज
तालिबान, आतंकवाद और कई समस्याओं के घिरा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल के दिनों में काफी अच्छा खेल दिखाया है। इस देश में क्रिेकेट की बुनियादी चीजों का बहुत अभाव है। लेकिन इसके बाद भी अफगान खिलाड़ियों ने अपनी खास पहचान बनाई है। बता दें कि अफगानिस्तान को आईसीसी ने इसी साल टेस्ट टीम का दर्जा भी दिया है।

कोहली के इस लाइन पर फैंस फिदा
अपने वीडियो संदेश में कोहली ने अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटरों को सलाह दी कि अभी तक के अपने छोटे से सफर में मैंने यह सीखा है कि आत्मविश्वास और मेहनत आपको जिंदगी के हर मुकाम पर सफलता दिलाएगी। आपके सफर में कुछ बाधाएं जरूर आएंगी लेकिन अगर आप खुद के प्रति ईमानदार है तो आप जरूर कामयाब होंगे। आप जो भी करें उसे पूरे जोश और मेहनत के साथ करें। कोहली की इस बात पर सैफतुल्ला अनवरी नाम के एक यूजर ने कहा आपके इस मोरल सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

Published on: