31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड अनुष्का को प्यार से क्या बुलाते हैं विराट कोहली, जानते हैं आप?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को प्यार से किस नाम से बुलाते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Oct 2017, 3:36 PM IST

virat

नई दिल्ली। विराट कोहली दिवाली पर आमिर खान के चैट शो पर नजर आएंगे। शो में विराट ने अपनी निजी जिंदगी और अनुष्का शर्मा के बारे में कई खुलासे किए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को प्यार से किस नाम से बुलाते हैं? नहीं पता, चलिए हम आपको बताते हैं। बता दें कि क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम-कहानी में से एक है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव-स्टोरी। हालांकि दोनों ने अपने प्यार का सार्वजनिक मंच पर ऐलान तो किया नहीं है। लेकिन दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का का रिश्ता किसी से नहीं छिपा है। कुछ समय पहले इनके ब्रेक-अप की भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन इन दोनों प्रेमियों ने बता दिया कि वे अब भी साथ हैं। अपने-अपने क्षेत्र के ये दोनों दिग्गज अपने रिश्ते को काफी मैच्योरिटी से हैंडल करते हैं। दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड के काफी बिजी इंसान हैं और इसी वजह से दोनों को जब भी वक्त मिलता है वो दुनियावालों के सवाल के जवाब देने के बजाय खुद में खोए रहना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते हैं, और उसका जिक्र इंसान की जुबान पर आ ही जाता है, जिससे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। विराट मौका मिलते ही अनुष्का की तारीफ करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही कोहली के साथ तब हुआ जब वो सुपर स्टार आमिर खान के साथ चैट शो कर रहे थे। इस शो की शूटिंग के समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 सीरीज खेल रही थी, लेकिन विराट कोहली ने समय निकालकर इस शो की शूटिंग की। विराट ने स्पेशल शो की यह शूटिंग एक टीवी चैनल के लिए की है। इसका टीवी प्रसारण दीवाली के मौके किया जाएगा।


बहुत केयरिंग है अनुष्का
जानकारी के मुताबिक इसी बातचीत के दौरान विराट के मुंह से अनुष्का का निकनेम निकल गया। अनुष्का के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विराट ने अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा, 'नुष्की बहुत ईमानदार है और मुझे उनका केयरिंग नेचर बहुत पसंद है। विराट के मुंह से निकले इस नाम के बाद सभी का ध्यान इस ओर गया। विराट के इस बयान से यह साफ जाहिर होता है कि अनुष्का उनके लिए कितनी खास हैं और वह प्यार से उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं।

ये है अनुष्का की अच्छी और बुरी आदतें
विराट ने अपने अनुष्का के रिलेशनशिप की कई बातों का खुलासा इस चैट शो के दौरान किया। कोहली ने माना कि अनुष्का की लाइफ में आने की वजह से वो बेहतर इंसान बने हैं और उन्हें खुशी है कि वो उनकी लाइफ में हैं। हालांकि कोहली ने कहा कि उन्हें अनुष्का का देर से आना पसंद नहीं है। वह हमेशा 5-7 मिनट देर से आती है। आमिर खान ने इस इंटरव्यू के बाद कोहली को अपनी फिल्म दंगल का क्लैप बोर्ड दिया, वहीं कोहली ने उन्हें टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की।


कब टेलीकास्ट होगा ये चैट शो
हालांकि, इस पूरे मामले की जानकारी तो इस शो के प्रसारण के बाद ही हो सकेगी। दर्शकों को इंतजार रहेगा कि विराट ने अनुष्का के बारे में और क्या-क्या कहा और उनकी भविष्य की क्या योजनाएं हैं। ये चैट-शो 15 अक्टूबर को दिन 12 बजे जीटीवी पर प्रसारित होगा।