31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट का जुनून : हार्दिक और विराट से कम नहीं इटारसी की ये छोरियां…

मध्य प्रदेश अंडर-17 के लिए खेंलेगी अनन्या और सची, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को खेलते देखकर सीखा क्रिकेट, भारत -आस्ट्रेलिया सीरिज से सीखा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 15 Oct 2017, 12:07 PM IST

live cricket : Ananya and Sachee selected for MP-17 cricket

live cricket : Ananya and Sachee selected for MP-17 cricket

इटारसी। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश की टीम के लिए खेले। सचिन तेंदुलकर , रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेट खिलाडिय़ों को मैदान पर खेलता हुआ देखकर ऐसा ही सपना देखा इटारसी की इन दो बालाओं ने। बचपन से ही क्रिकेट की शौकीन अनन्या दुबे और सची जैन की मेहनत अब रंग लाने लगी है। उनके विशिष्ट खेल और तकनीक, मेहनत के दम पर इनका चयन मध्यप्रदेश की अंडर-१७ क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। वहीं बैतूल जिले की कल्याणी जाधव भी एक्ट्रा खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगी। अब वह दिन दूर नहीं है जब यह खिलाड़ी भी राष्ट्रीय टीम में मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसे स्टार खिलाडिय़ों के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर करेंगी।

घर के पीछे बनाई सीमेंट और टर्फ विकेट
अन्नया दुबे के पिता भवानी दुबे कहते हैं कि बेटी को बचपन से ही खेलने का शौक था, इसलिए घर के पीछे ही उसके लिए खासतौर पर सीमेंट और टर्फ विकेट तैयार कराई गई है, ताकि वह हर तरह की प्रैक्टिस कर सके। इसके साथ शहर के अन्य खिलाड़ी भी खेलने के लिए आते हैं।

प्रदेश का करेंगी नेतृत्व
नेशनल स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए राष्ट्रीय शालेय अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में इटारसी से कुमारी अन्नया दुबे रेलवे स्कूल न्यूयार्ड और कुमारी सची जैन सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल इटारसी का चयन किया गया है। अनन्या ऑलराउंडर की हैसियत से और सची मीडियम पेस बॉलर की हैसियत से मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं बैतूल जिले के न्यू इंग्लिश हाई स्कूल की छात्रा कल्याणी जाधव एक्ट्रा खिलाड़ी के तौर पर टीम में मौजूद रहेंगी। मप्र लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से उनके नामों की घोषणा की गई है।

मैदान और टीवी पर मैच देखकर सीखा
खेलने की शौकीन इन बालाओं ने बचपन से ही भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित हार्दिक पंड्या जैसे खिलाडिय़ों में मैदान में शॉट लगाते हुए देखा, तो इनके मन में भी खेलने की जिज्ञासा उठी फिर क्या, बैट और बॉल थाम कर पहुंची मैदान में। आज यह खिलाड़ी अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के विकेट उखाड़ रही हैं, वहीं क्रिकेट ेके मैदान में चौके छक्के भी लगा रही हैं।