31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो क्या गावस्कर और रवि शास्त्री के कारण चैंपियस ट्रॉफी का फाइनल हारी थी इंडियन टीम!

चैंपियस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Oct 2017, 3:13 PM IST

ind vs pak

नई दिल्ली। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कामयाबी के कई कसीदे जरुर गढ़े हो, लेकिन चैंपियस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों मिली शिकस्त उनके लिए बड़ी नाकामी थी। मैच में लचर प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेट फैंस बुरी तरह से निराश हुए थें। फाइनल फाइट में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतराल से मात देकर चैंपियस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। मुकाबले में अंटरडॉग समझी जाने वाली पाकिस्तान की टीम ने भारत को खेल के हर मोर्चों पर पछाड़ा था। अब इस मैच में पाकिस्तानी टीम की चमत्कारिक प्रदर्शन के रहस्य से पर्दा उठा है।

ये थी जीत की वजह
इस रहस्य से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे तलत अली ने पर्दा उठाया है। अली ने क्रिकबज से बातचीत में यह सनसनीखेज खुलासा किया। तलत अली मलिक ने बताया कि मैच से पहले पाकिस्तानी टीम गावस्कर और रवि शास्त्री के विश्लेषण को सुन रही थी। जिसमें ये दोनों लोग पाकिस्तान की टीम को भारत के मुकाबले में कहीं नहीं बता रहे थे। इससे क्रिकेटरों में जोश आया।

क्या कहा तलत अली ने
तलत अली ने कहा कि टीम इंडिया से हमारा फाइनल मैच था। मैंने रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर का बयान सुना, जिसमें दोनों ने पाक को जीत का दावेदार नहीं माना। मैंने ये वीडियो अपनी टीम को भी दिखाया, जिससे बाद टीम में जोश आ गया। खिलाड़ियों ने फैसला किया कि वो जुबां से नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया और इन दिग्गजों को जवाब देंगे।

ताश के पत्तों की ढही थी भारतीय बल्लेबाजी
फाइनल फाइट में भारत के बल्लेबाज तु चल मैं आया की तर्ज पर आउट हुए थें। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने फखर जमां की शानदार शातकीय पारी के दम पर 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की बल्लेबाजी बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी। रोहित शर्मा खाता तक नहीं खोल सके। विराट के बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले। धोनी 4 और जाधव 9 रन पर आउट हुए। टीम इंडिया की ओर से पांड्या एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने ठीक-ठाक पारी खेली। पांड्या ने 76 रनों की पारी खेली थी।